NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: डॉ. अंबेडकर पर टिप्पणी करने वाली युवती गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > डॉ. अंबेडकर पर टिप्पणी करने वाली युवती गिरफ्तार
रायपुर

डॉ. अंबेडकर पर टिप्पणी करने वाली युवती गिरफ्तार

रायपुर-भिलाई और राजनांदगांव में नाराज लोगों ने किया थाने का घेराव

lochan Gupta
Last updated: April 19, 2026 11:48 pm
By lochan Gupta April 19, 2026
Share
5 Min Read

रायपुर। सोशल मीडिया पर संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है, जिसे लेकर रायपुर, भिलाई, राजनांदगांव में आक्रोश का माहौल है। रविवार को राजधानी में भारतीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारी सिविल लाइन थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, भिलाई में भी लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। अलग-अलग संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भिलाई नगर थाने पहुंचे और जमकर नारेबाजी करते हुए युवती के खिलाफ एक्शन की मांग की। इसके अलावा राजनांदगांव में भी लोगों ने थाने का घेराव किया। हालांकि मामले में पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, भिलाई के वैशाली नगर की रहने वाली अनामिका उपाध्याय ने सोशल मीडिया पर डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर आपत्तिजनक और अभद्र टिप्पणी की थी। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में नाराजगी है। रविवार को बड़ी संख्या में समाज के लोग भिलाई नगर थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कई महिलाएं भी थाने के अंदर पहुंच गईं और जमकर नारेबाजी की। आरोप है कि युवती लगातार सोशल मीडिया पर एक समाज को टारगेट कर वीडियो बना रही है, उसने बाबा साहेब के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है।
मूल निवासी संघ के जिला अध्यक्ष जय साहू ने इस मामले में थाना भिलाई नगर में लिखित शिकायत दी। उन्होंने बताया कि 18 अप्रैल की रात करीब 8:22 बजे उन्होंने इंस्टाग्राम पर ‘अनामिका उपाध्याय’ नाम के अकाउंट पर यह आपत्तिजनक पोस्ट देखी। उनका कहना है कि इस तरह की टिप्पणी से न सिर्फ उनकी, बल्कि पूरे समाज की भावनाएं आहत हुई है। शिकायत में यह भी कहा गया है कि संबंधित अकाउंट पर डाले गए वीडियो और पोस्ट से जातिवादी सोच झलकती है, जो समाज में गलत संदेश देता है। शिकायतकर्ता ने पुलिस को स्क्रीनशॉट, प्रोफाइल लिंक और वीडियो जैसे सबूत भी दिए हैं।
भिलाई नगर सीएसपी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणी के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 299 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी युवती को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इधर, राजधानी रायपुर में भारतीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारी सिविल लाइन थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। संगठन का कहना है कि इस वीडियो से समाज के अलग-अलग वर्गों की भावनाएं आहत हुई हैं और इससे सामाजिक सौहार्द बिगडऩे का खतरा है।
भारतीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारियों ने पुलिस को दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि युवती ने जानबूझकर इस तरह की आपत्तिजनक सामग्री प्रसारित की है, जो कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के पोस्ट समाज में तनाव और वैमनस्य फैलाने का काम करते हैं, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। संगठन ने मांग की है कि युवती के खिलाफ तत्काल स्नढ्ढक्र दर्ज की जाए और सख्त कार्रवाई की जाए। वहीं पुलिस अधिकारियों ने आवेदन मिलने की पुष्टि करते हुए कहा कि मामले की जांच की जा रही है। संबंधित सोशल मीडिया पोस्ट की जांच के बाद कानूनी प्रावधानों के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी। इस मामले को लेकर समाज के अलग-अलग वर्गों में नाराजगी देखी जा रही है।
भारतीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारी संजय गंगराड़े ने कहा कि इस तरह के व्यक्तियों पर ठोस कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि महापुरुषों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने से पहले एक बार व्यक्ति सोचे। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन करने की बात भारतीय बौद्ध महासभा के पदाधिकारियों ने की है। राजनांदगांव में भी युवती के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि युवती के सोशल मीडिया अकाउंट से वीडियो वायरल होने के बाद जिले में भी समाज के लोगों ने थाने में आवेदन देकर उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। समाज के पदाधिकारियों ने युवती की गिरफ्तारी की मांग की है।

You Might Also Like

स्वास्थ्य कर्मियों का खत्म होगा अटैचमेंट

प्रभु श्रीराम के आदर्शों से प्रेरित छत्तीसगढ़ : सीएम साय

छत्तीसगढ़ को शांति, विश्वास और उज्ज्वल भविष्य का प्रदेश बनाना राज्य सरकार का अटल संकल्प : सीएम साय

छत्तीसगढ़ में जोर पकड़ रही गर्मी

महादेव सट्टा ऐप : 2 और आरोपी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पुलिस की सरप्राइज चेकिंग में फंसे 151 वाहन चालक
Next Article सीएम साय ने जशपुर को दी ऐतिहासिक सौगात

खबरें और भी है....

नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित नहीं होने पर बिफरी भाजपा, 70 करोड़ महिलाओं की उम्मीदें टूटीं- सीएम साय
ट्रेलर की टक्कर से पोती की मौत, दादा गंभीर, शहर के सीएमएचओ तिराहा पर हुआ हादसा
वेदांता पावर प्लांट हादसे में मृतकों की संख्या हुई 24
साले-भाभी की पिटाई से जीजा की हुई मौत
128 गुम मोबाइल रिकव्हर कर पुलिस ने लौटाए

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
नारी शक्ति वंदन अधिनियम के पारित नहीं होने पर बिफरी भाजपा, 70 करोड़ महिलाओं की उम्मीदें टूटीं- सीएम साय
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?