रायगढ़। शहर की राजनीति में आज बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब भाजपा से जुड़ी सक्रिय महिला कार्यकर्ता रामेश्वरी साहू ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस का दामन थाम लिया।
रामेश्वरी साहू (वार्ड क्रमांक 34), जो भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया में सचिव और अटल सेना में उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थीं, उन्होंने भवंती साहू, तुलसी साहू, सुशीला सेठ, ताराबाई साहू, पुरान बाई साहू, तारा बाई साहू, संगीता साहू, हेमलता कलंगा, भूमिका साहू और दुर्गा कुर्रे के साथ कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में प्रवेश किया।
प्रवेश कार्यक्रम महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जहां जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शाखा यादव सहित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान सभी नवप्रवेशी महिलाओं को गमछा पहनाकर कांग्रेस में विधिवत प्रवेश कराया गया।
प्रवेश के बाद महिलाओं की टीम ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बहनों के लिए साड़ी वितरण में सामने आए कथित 12 करोड़ रुपये के कमीशनखोरी मामले के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में महिला विकास मंत्री और भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन एवं पुतला दहन किया गया। महिलाओं ने एकजुट होकर महिलाओं के सम्मान और अधिकार की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद की।
रामेश्वरी साहू (वार्ड क्रमांक 34), जो भारतीय जनता पार्टी के सोशल मीडिया में सचिव और अटल सेना में उपाध्यक्ष के पद पर कार्यरत थीं, उन्होंने भवंती साहू, तुलसी साहू, सुशीला सेठ, ताराबाई साहू, पुरान बाई साहू, संगीता साहू, हेमलता कलंगा, भूमिका साहू और दुर्गा कुर्रे के साथ कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर पार्टी में प्रवेश किया। यह प्रवेश कार्यक्रम महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष रानी चौहान के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जहां जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष शाखा यादव सहित वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
भाजपा की महिला टीम के सदस्यों ने किया कांग्रेस प्रवेश



