NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कृष्ण भावनामृत में सराबोर हुए श्रद्धालु, रायगढ़,बलौदाबाजार और दुर्ग के भक्तों ने की ब्रज मंडल की दिव्य यात्रा
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > कृष्ण भावनामृत में सराबोर हुए श्रद्धालु, रायगढ़,बलौदाबाजार और दुर्ग के भक्तों ने की ब्रज मंडल की दिव्य यात्रा
रायगढ़

कृष्ण भावनामृत में सराबोर हुए श्रद्धालु, रायगढ़,बलौदाबाजार और दुर्ग के भक्तों ने की ब्रज मंडल की दिव्य यात्रा

इस्कॉन के तत्वावधान में भक्तों ने भजन कीर्तन और वृन्दावन की यात्रा की पूरी

lochan Gupta
Last updated: April 6, 2026 11:52 pm
By lochan Gupta April 6, 2026
Share
4 Min Read

रायगढ़। हाल ही में इस्कॉन के तत्वावधान में छत्तीसगढ़ के रायगढ़ और दुर्ग जिलों के श्रद्धालुओं का एक विशाल जत्था ब्रज भूमि की पावन यात्रा पर रहा। आध्यात्मिक चेतना और सामाजिक समरसता का संदेश देते यह यात्रा वृन्दावन में 5 दिनों तक चली। इस आध्यात्मिक यात्रा का नेतृत्व मिथिलापति प्रभु जी, कौशल्या प्रभु जी और दामोदरदास प्रभु ने किया। पूरी यात्रा हरे कृष्ण महामंत्र के संकीर्तन से गुंजायमान रही। भक्तों ने न केवल ऐतिहासिक मंदिरों के दर्शन किए, बल्कि सामूहिक भोज और सत्संग के माध्यम से आध्यात्मिक ऊर्जा भी प्राप्त की। यात्रा का समापन समाज में अध्यात्म चिंतन और जागरूकता के संकल्प के साथ हुआ।
समाज में आध्यात्मिक चेतना जगाना मानव जीवन का लक्ष्य: मिथिलापति प्रभुजी
यात्रा के दौरान इस्कॉन प्रचार केंद्र रायगढ़ के प्रभारी और इस्कॉन रायपुर के मुख्य पुजारी मिथिलापति प्रभु जी ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि परम पूज्य श्रील प्रभुपाद के संदेशों को जन-जन तक पहुँचाना और समाज में आध्यात्मिक चेतना जागृत करना ही मानव जीवन का वास्तविक लक्ष्य है। भक्ति वेदांत स्वामी कृष्ण कृपा भरी प्रभुपाद के द्वारा इस्कॉन के मूल उद्देश्य व कृष्ण भावनामृत होकर उनके संदेश को जनमानस तक पहुंचाना ताकि आत्म साक्षात्कार करके गौर निताई के सेवा का परम सौभाग्य प्राप्त करते हुए समाज में अध्यात्म चिंतन से जागरूकता व सहिष्पूर्णता की भावना विकसित की जा सके।
भक्तों ने गोवर्धन और बरसाने की कठिन परिक्रमा की
भक्तों ने ब्रज के कण-कण में रचे-बसे राधा-कृष्ण के प्रेम और भक्ति का अनुभव किया। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने वृंदावन के इस्कॉन मंदिर, ऐतिहासिक राधा मदन मोहन मंदिर, इमली तला, निधि वन, गोविंद देव मंदिर, गोपेश्वर महादेव और बांके बिहारी मंदिर का दर्शन किया। इसके बाद यमुना दर्शन कर भक्तों ने आध्यात्मिक शांति का अनुभव किया।
श्रद्धालुओं ने 12 किलोमीटर की वृंदावन पैदल परिक्रमा पूर्ण की, जिसमें सेवाकुंज, कपिल घाट और केसी धारा जैसे स्थल शामिल रहे। इसके अलावा 7 किलोमीटर की बरसाना परिक्रमा और 22 किलोमीटर की गोवर्धन परिक्रमा (दान घाटी, मुखारविंद, राधा कुंड, श्याम कुंड) भी पूरी श्रद्धा के साथ संपन्न की। भक्तों ने रावल, गोकुल, नंद भवन (84 खंभा), और ब्रह्मांड घाट के दर्शन कर बाल कृष्ण की लीलाओं का स्मरण किया।
इस यात्रा में बलौदाबाजार से द्रौपदी पटेल, लकी पटेल, तरुण शिंदे, माधवी शिंदे, दिव्यांश हेमनानी, गिरीश कुमार यादव, माधुरी यादव, हेमांक यादव, गिरिजा शंकर साहू, पूजा साहू, नीलेश कुमार, सुकृति यादव, विधि यादव, ललित साहू, पृथ्वी राज मिश्रा, श्रेयांश मिश्रा, शिखा दास, नीरज कुमार गोंड, काजल सेन, प्रियंका सेन, रिया सेन, माधुरी सेन, अशोक कुमार सेन और गौरव कुमार।
रायगढ़ से अंशिका देवांगन, ओशिना लालवानी, चांदनी शर्मा, उषा देवी, मदन प्रसाद वर्णवाल, सरिता देवी, आकाश कुमार वर्णवाल, पूजा कुमारी, बीना देवांगन, जोशना देवांगन, रिंकी सिंह, रमेश सिंह, प्रियांशु सिंह, ऋषभ सिंह, श्वेता सिंह, पिंकी सिंह, अनीता भोय, अनिकेत यादव, आरती देवी, वसुंधरा पांडे, सतीश पांडे, गीता पांडे, रितु पांडे, शिवानी चौहान, सुरेंद्र नाथ शर्मा, मंजू देवी शर्मा, महेंद्र सोनकर, मिथिलेश गुप्ता, गिरिजा शंकर गुप्ता, शारदा गुप्ता, आदिशा गुप्ता, राजेश कुमार नायक, माधुरी पटेल, किरण पटेल, टीकम सिंह पटेल, हुनर पटेल, पुष्पा पटेल और आशीष वर्मा।
दुर्ग से: विजय शुक्ला, रेखा शुक्ला और रुचिका शुक्ला शामिल हुई। इसके अतिरिक्त गिरिजा शंकर प्रभुजी, तोरण प्रभुजी व मधुविष्ट प्रभुजी महती भूमिका का निर्वहन किया,जिससे यात्रा को सुचारू रूपेण सम्पन्न कराया जा सका। उक्त जानकारी इस्कॉन प्रचार केंद्र रायगढ़ के मीडिया प्रभारी सतीश पाण्डेय ने प्रदान की।

You Might Also Like

श्री बालाजी मेट्रो हास्पिटल, चिकित्सा सेवा के 14 बरस

सट्टा खाईवाल के बेटे पर प्रतिबंधक कार्रवाई

शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-कलेक्टर

5 मई को जेसीआई एवं काशी स्पाइन केयर रायपुर द्वारा निशुल्क जांच चिकित्सा शिविर का आयोजन

बनोरा के नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में 85 मरीज लाभांवित

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article आपरेशन आघात के तहत अवैध शराब पर ताबड़तोड कार्रवाही
Next Article एवरेस्ट पर तिरंगा फहराने निकली छग की बेटी, मुख्यमंत्री ने दी शुभकामनाएं

खबरें और भी है....

सीएम साय से आस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ने की सौजन्य मुलाकात
महिलाओं के मोबाईल में बजी खुशियों की घंटी, महतारी वंदन की 26वीं किश्त जारी
मां के सामने किशोर का अपहरण, अपहृत बालक सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार
नौकरी लगाने के नाम पर 22 लाख रुपए की ठगी
5 उद्योगों पर 18.85 लाख का जुर्माना

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
सीएम साय से आस्ट्रेलिया के महावाणिज्य दूत बर्नार्ड लिंच ने की सौजन्य मुलाकात
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?