NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: घरघोड़ा भाजपा मंडल में प्रशिक्षण वर्ग शिविर का हुआ आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > घरघोड़ा भाजपा मंडल में प्रशिक्षण वर्ग शिविर का हुआ आयोजन
रायगढ़

घरघोड़ा भाजपा मंडल में प्रशिक्षण वर्ग शिविर का हुआ आयोजन

पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र में वैचारिक अधिष्ठान पर दिया व्याख्यान

lochan Gupta
Last updated: March 16, 2026 1:01 am
By lochan Gupta March 16, 2026
Share
5 Min Read

रायगढ़/घरघोड़ा। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 के तहत रायगढ़ जिले के घरघोड़ा भाजपा मंडल में 24घंटे का आवासीय प्रशिक्षण वर्ग शिविर का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर में किया गया। शिविर के उद्घाटन अतिथि रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया, अतिथि एवं वक्ता रायगढ़ के पूर्व विधायक विजय अग्रवाल, रायगढ़ जिला भाजपा प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर, वक्ता सतीश बेहरा ,जिला महामंत्री विकास केडिया के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता की छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया गया। भाजपा ध्वज के ध्वजारोहण तत्पश्चात अतिथियों वक्ताओं एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा वंदे मातरम एवं राज्य गीत का सामूहिक गान किया गया। कार्यकर्ताओं के द्वारा अतिथियों एवं वक्ताओं का स्थानीय उत्पाद एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन पर आधारित साहित्य भेंट करके अभिनंदन किया गया। उद्घाटन सत्र के वक्ता सतीश बेहरा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्गत मंडल स्तरीय प्रशिक्षण शिविर में भाजपा का इतिहास एवं विकास विषय पर अपने विचार व्यक्त किए।
उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ भारतीय जनता पार्टी का गौरवशाली इतिहास, संघर्ष, समर्पण और निरंतर जनसेवा एवं विकास यात्रा पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा आज देश में भाजपा की बढ़ती स्वीकार्यता और जनता का अटूट विश्वास हमारे कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम, अनुशासन और संगठन के प्रति समर्पण का परिणाम है। हम सभी का कर्तव्य है कि संगठन की विचारधारा को घर-घर तक पहुँचाकर राष्ट्रहित के इस अभियान को और अधिक सशक्त करें। घरघोड़ा भाजपा मंडल के प्रशिक्षण वर्ग शिविर के उद्घाटन सत्र में अतिथि के रूप में एवं द्वितीय सत्र में मुख्य वक्ता के रूप में रायगढ़ के पूर्व विधायक विजय अग्रवाल एवं अध्यक्षता के रूप में सहनू पैकरा जनपद अध्यक्ष घरघोड़ा सम्मिलित हुए। मंडल प्रशिक्षण कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को सात प्रमुख विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया इनमें भारतीय जनता पार्टी का इतिहास एवं विकास, वैचारिक अधिष्ठान , संगठन की कार्य पद्धति, कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि, सोशल मीडिया एवं बूथ प्रबंधन, अपनी सरकार की उपलब्धियां एवं उनके क्रियान्वयन तथा व्यवहारिक सत्र जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने प्रशिक्षण के द्वितीय सत्र में वैचारिक अधिष्ठान पर व्याख्यान किया। उन्होंने द्वितीय सत्र में भारतीय जनता पार्टी के विचार और दृष्टिकोण, लोकतांत्रिक मूल्यों की स्थापना, एकात्मक मानव दर्शन, भाजपा का मूल दर्शन, पंचनिष्ठा ,सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, विचार परिवार और साझा उद्देश्य पर कार्यकर्ताओं का प्रशिक्षण महाभियान को लेकर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन किया। दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को संगठन सशक्तिकरण का ऐतिहासिक कदम बताते हुए पूर्व विधायक विजय अग्रवाल ने कहा कि यह अभियान कार्यकर्ताओं को विचार, व्यवहार और नेतृत्व तीनों स्तरों पर समृद्ध करेगा। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय का अंत्योदय और एकात्म मानववाद का दर्शन ही भाजपा की कार्यसंस्कृति की आधारशिला है।
उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण केवल जानकारी देने का माध्यम नहीं, बल्कि कार्यकर्ता के व्यक्तित्व निर्माण की प्रक्रिया है। इससे संगठन की कार्यपद्धति में एकरूपता आएगी और सेवा, समर्पण तथा राष्ट्रहित की भावना और अधिक प्रखर होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि यह महाअभियान भाजपा को बूथ स्तर तक और अधिक संगठित, सक्रिय और प्रभावी बनाएगा। तृतीय सत्र में कार्य पद्धति विषय पर वक्ता के रूप में जिला महामंत्री जतिन साव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित एवं प्रशिक्षित किए। चतुर्थ सत्र के वक्ता जिला महामंत्री विकास केडिया ने कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि विषय एवं संगठनात्मक विषयों पर अपने विचार कार्यकर्ताओं के साथ साझा किए एवं पंचम सत्र में सोशल मीडिया एवं आई टी सेल रायगढ़ भाजपा जिला प्रभारी अंशु टुटेजा ने वक्ता के रूप में सोशल मीडिया ए आई , मन की बात, नमो ऐप ,सरल ऐप के संदर्भ में विस्तृत जानकारी दिए। षष्ठम सत्र के वक्ता रायगढ़ जिला भाजपा के उपाध्यक्ष गोकुल यादव ने भाजपा के बूथ प्रबंधन एवं आगामी कार्यक्रम, बूथ स्तरीय स्थाई कार्यक्रम के संदर्भ में कार्यकर्ताओं को विस्तृत रूप से जानकारी देकर एवं प्रशिक्षित किया।
भारतीय जनता पार्टी के दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण शिविर का सफल पूर्वक आयोजन किया गया। घरघोड़ा मंडल में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में अतिथिगण,भाजपा के जिला पदाधिकारी, आमंत्रित वक्तागण एवं मंडल के अध्यक्ष, महामंत्री एवं अन्य पदाधिकारीगण एवं आपेक्षित श्रेणी के भाजपा के जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।

You Might Also Like

कीचड़ से सराबोर है खेदापाली चौक

उत्कल एक्सप्रेस के पेंट्रीकार में किया गया औचक निरीक्षण

राष्ट्रहित में करें मतदान-सुनील रामदास

नहीं रहीं सत्यवती वर्मा, आज होगी अंत्येष्टि

झीरम हमले की 11वीं बरसी पर नम हुई लोगों की आंखे

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर श्री श्याम मंदिर में महाआरती का आयोजन
Next Article देवसर वाली माता के जयकारे से गुंजित हुआ शहर

खबरें और भी है....

5 राज्यों में आम चुनाव का ऐलान
वैदिक व जिंदल स्कूल को जारी हुआ नोटिस
सेल स्पॉट मोबाइल शॉप में हुई चोरी का खुलासा
एलपीजी, पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक
युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
5 राज्यों में आम चुनाव का ऐलान
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?