खरसिया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय दो दिवसीय प्रशिक्षण महाभियान 2026 घरघोड़ा मंडल के अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम का प्रारंभ भारतमाता, छत्तीसगढ़ महतारी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। भाजपा मंडल प्रशिक्षण महाभियान में आज द्वितीय दिवस का सफल आयोजन किया गया। जिसमें कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति तथा विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम में प्रथम दिवस मुख्य अतिथि के रूप में लोकसभा सांसद राधेश्याम राठिया, जिला प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर एवं पूर्व विधायक विजय अग्रवाल की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम के द्वितीय दिवस मुख्य वक्ता खरसिया विधानसभा प्रत्याशी छाया विधायक महेश साहू जी रहे और अध्यक्षता सुनील ठाकुर ने की। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता महेश साहू ने कार्यकर्ताओं को संगठन की नीतियों, सिद्धांतों और कार्यप्रणाली पर प्रेरणादायी मार्गदर्शन दिया। महेश साहू ने आगे कहा कि पंडित दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ संगठन के प्रति समर्पण और कार्यक्षमता को और अधिक मजबूत करेगा।
प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष रायगढ़ अरुण धर दीवान ने कार्यकर्ताओं की जिज्ञासाओं का समाधान किया और विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की तथा कार्यकर्ताओं को संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कार्यक्रम में उपस्थित अन्य नेताओं ने भी पार्टी से संबंधित विषयों पर अपने अनुभव और सुझाव कार्यकर्ताओं के साथ साझा किए। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान में आज जिला के पूर्व महामंत्री सतीश बेहरा, जिला महामंत्री विकास केडिया, जिला महामंत्री जतिन साव, जिला भाजपा के उपाध्यक्ष नरेश पण्डा, जिला भाजपा के उपाध्यक्ष गोकुल यादव, जिला भाजपा के उपाध्यक्ष विनायक पटनायक, जिला प्रशिक्षण वर्ग के प्रभारी अंशु टुटेजा, अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष शकिल मोहम्मद, कार्यसमिति सदस्य ज्ञानेश्वर मिश्रा, सुनील ठाकुर, घरघोडा मण्डल के प्रभारी श्रीमती लीनव राठिया, जनपद के अध्यक्ष सहनु पैकरा, घरघोडा मण्डल के अध्यक्ष डॉ राजेश पटेल, टिकेश्वर स्वर्णकार, रितेश शर्मा, कैलाश शर्मा की गरिमामय उपस्थित रही। कार्यक्रम के अंत में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र घरघोडा का निरीक्षण किया और उपलब्ध सुविधाओं और डॉक्टरों की उपस्थिति का जायजा लिया अस्पताल में भर्ती मरीजों का हाल चाल जाना और उन्हें मिल रही सुविधाओं एवं भोजन की जानकारी ली। सहभोज के साथ पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान कार्यक्रम का समापन किया गया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान कार्यकर्ताओं को मिला वैचारिक मार्गदर्शन
कार्यक्रम के द्वितीय दिवस मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए महेश साहू



