NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: दो हाथियों के मौत मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > Uncategorized > दो हाथियों के मौत मामले में दो आरोपी गिरफ्तार
Uncategorized

दो हाथियों के मौत मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

करंट से हुई थी मौत, कल कुरकुट नदी में मिला था शव

lochan Gupta
Last updated: March 13, 2026 12:53 am
By lochan Gupta March 13, 2026
Share
2 Min Read

रायगढ़। घरघोड़ा वन परिक्षेत्र अंतर्गत कुरकुट नदी के पास दो हाथियों के शव मिलने के मामले में वन विभाग को बड़ी सफलता मिली है। सघन जांच और पूछताछ के बाद वन विभाग की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अन्य आरोपी फरार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार 11 फरवरी को घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के अंतर्गत कुरकुट नदी के पास दो सावन हाथियों के शव मिलने से इलाके में हडक़ंप मच गया था। शव नदी के सोपानी क्षेत्र के पास होने के कारण वन विभाग के लिए मौत के कारणों का पता लगाना चुनौतीपूर्ण था। वन विभाग के आला अधिकारीयों ने मामले को संदिग्ध मानते हुए आरोपीयों कि सघन तलाश में जुटी हुई थी मामले की गंभीरता को देखते हुए रायगढ़ वन मंडलाधिकारी अरविंद पीएम के निर्देश पर उप वन मंडलाधिकारी आशुतोष मंडावा के मार्गदर्शन में और प्रभारी वन परिक्षेत्र अधिकारी विक्रांत सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने जांच शुरू की। लगातार पूछताछ और सघन जांच के बाद टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। गिरफ्तार आरोपियों में रामकुमार राठिया (55 वर्ष) पिता मेहत राम और धरम सिंह राठिया (38 वर्ष) पिता फूल सिंह, दोनों निवासी पाका दरहा शामिल हैं। आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और उन्हें शुक्रवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।जांच में सामने आया कि आरोपियों ने खेत में सिंचाई के लिए नदी में मोटर लगाई थी, जिससे करंट फैल गया और तीन दिन पहले उसकी चपेट में आने से दो हाथियों की मौत हो गई। घटना में प्रयुक्त सोलर प्लेट, तार, बैटरी, फेंसिंग वायर, वाटर पाइप सहित अन्य सामग्री भी वन विभाग ने जब्त कर ली है। वन विभाग ने आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं फरार आरोपी की तलाश जारी है।

You Might Also Like

अपेक्स हॉस्पिटल एवं आईवीएफ सेंटर स्वास्थ्य के क्षेत्र में ‘मुख्य मंत्री अवार्ड’ से हुआ सम्मानित

लैलूंगा-बाकारूमा मार्ग 06 माह में ही हुआ जर्जर

एसईसीएल में पहली बार ङ्गरुक्रढ्ढ जमशेदपुर के साथ मिलकर श्रम कानून विषय पर 6 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

सीआईएसएफ ने भारत के हाईब्रिड बंदरगाह सुरक्षा मॉडल को निर्मित करने की शुरुआत की

मां-बेटी की हत्या, घर के बरामदे में मिली लाश

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article देश की डिजिटल क्रांति का केंद्र बनेगा ‘नवा रायपुर’- ओपी चौधरी
Next Article भाजपा महिला पार्षद ने किया जहर सेवन, उपचार जारी

खबरें और भी है....

अफीम की अवैध खेती पर सीएम साय का कड़ा रुख
‘बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026’ का किया शुभारंभ
पंचधारी डेम में नहाने के दौरान डूबने से छात्र की मौत
भारी वाहन की ठोकर से ग्रामीण की मौत
कारखानों में सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर सख्ती

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
अफीम की अवैध खेती पर सीएम साय का कड़ा रुख
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?