NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कलेक्टर ने बिलाईगढ़ ब्लॉक के निर्माण कार्यों का किया आकस्मिक निरीक्षण
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > सारंगढ़ > कलेक्टर ने बिलाईगढ़ ब्लॉक के निर्माण कार्यों का किया आकस्मिक निरीक्षण
सारंगढ़

कलेक्टर ने बिलाईगढ़ ब्लॉक के निर्माण कार्यों का किया आकस्मिक निरीक्षण

नर्सरी, महतारी सदन, छात्रावास और सामुदायिक भवन निर्माण से जुड़े अधिकारियों व ठेकेदारों को गुणवत्ता सुधार करने के निर्देश, कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कन्या छात्रावास में भोजन और सुरक्षा व्यवस्था का किया जांच, कलेक्टर ने शासकीय नर्सरी पेंड्रावन का निरीक्षण किया

lochan Gupta
Last updated: February 27, 2026 11:53 pm
By lochan Gupta February 27, 2026
Share
2 Min Read

सारंगढ़-बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ विकासखंड के विभिन्न शासकीय संस्थानों एवं निर्माण कार्यों का कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गुणवत्ता और निर्माण से जुड़ी जानकारी भी ली तथा आवश्यक निर्देश दिए।कलेक्टर ने शासकीय नर्सरी पेंड्रावन का निरीक्षण किया, यहां लगभग सवा एकड़ भूमि में मेथी की खेती की जा रही है, जिसकी प्रगति की जानकारी ली गई। साथ ही नर्सरी में किए गए फेंसिंग कार्य का भी निरीक्षण किया गया। डीएमएफ मद से लगभग 9 लाख रुपये की लागत से कराए गए चैन फेंसिंग कार्य की गुणवत्ता संतोषजनक नहीं पाए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता सुधारने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने शासकीय नर्सरी पेंड्रावन में आय के स्रोतों की जानकारी भी ली। अधिकारियों ने बताया कि नर्सरी लगभग 10 एकड़ में फैली हुई है, जिसमें लगभग 2 एकड़ में आम का बगीचा लगा है। यहां 95 आम के पेड़ हैं और 4 विभिन्न प्रजातियों के आम लगाए गए हैं। नर्सरी के सामने पेंड्रावन में 25 लाख रुपये की लागत से बन रहे महतारी सदन भवन का भी कलेक्टर ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गुणवत्ता खराब पाए जाने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। कलेक्टर ने ठेकेदार और इंजीनियर को गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए।
कलेक्टर ने शासकीय प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास पेंड्रावन का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थिति पंजी का अवलोकन किया गया। छात्रावास अधीक्षिका ने बताया कि यहां कक्षा 6वीं से 10वीं तक की छात्राएं निवास करती हैं। 50 सीटर इस छात्रावास में निरीक्षण के दिन 5 छात्राएं उपस्थित मिलीं। कलेक्टर ने छात्राओं के लिए बनाए जा रहे भोजन की जानकारी ली और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने ग्राम पंचायत कोट में बन रहे सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया और निर्माण की प्रगति की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा तथा सरसीवा तहसीलदार आयुष तिवारी उपस्थित रहे।

You Might Also Like

ठेकेदार की मनमानी कलेक्टर से शिकायत

अंबेडकर के अपमान को लेकर अमित शाह के इस्तीफे की मांग : कांग्रेस

कलेक्टर साहू ने ली समय सीमा की बैठक

छूटे हुए ग्रामीणों का पीएम आवास सर्वे में पंजीयन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल

नाबालिग बालिका से यौन उत्पीडन आरोपी ओडिसा से गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article पुलिस के शिकंजे में पशु तस्कर, पशुओं को ले जा रहे थे छत्तीसगढ़ से उड़ीसा
Next Article होली पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण संपन्न कराने के खरसिया पुलिस अलर्ट मोड में

खबरें और भी है....

होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात, आज जारी होगी कृषक उन्नति आदान सहायता
ओपी चौधरी की पहल पर एक और विकास पर लगी मुहर
अज्ञात ट्रेलर ने बाइक सवार छात्र को मारी ठोकर
अवैध स्क्रैप पर ऑपरेशन प्रहार, 50 लाख मूल्य का और 140 टन स्क्रैप जब्त
आदिवासी गर्ल्स हॉस्टल में छात्राओं से कराई रंगाई-पुताई

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
होली से पहले किसानों को बड़ी सौगात, आज जारी होगी कृषक उन्नति आदान सहायता
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?