रायगढ़. गांजा की बिकी करने ग्राहक तलाश रहे दो महिला समेत तीन आरोपियों को कोतरारोड़ पुलिस ने गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सात किलो से अधिक मादक पदार्थ जब्त कर तीनों खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को कोतरारोड पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि किरोड़ीमल नगर रेलवे स्टेशन के पास दो महिलाएं और एक व्यक्ति दो बैग में गांजा रखकर ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। इससे पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जांच के दौरान तीनों संदिग्धों को पकड़ कर तलाशी लिया तो उनके कब्जे से 7.110 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम ग्राम तिलाईपाली निवासी सोनी चौहान (35), सीतामणी कोरबा निवासी सुमन यादव (30) और बुढऩपुर थाना नगरदा जिला सक्ती निवासी वासुदेव साहू (25) बताए। आरोपियों ने बताया कि वे 19 फरवरी को ओडिशा से गांजा लाए थे और रायगढ़ में बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे थे। ऐसे में पुलिस ने आरोपियों से करीब 70 हजार रुपए का गांजा जब्त किया है साथ ही वासुदेव साहू और सुमन यादव के पास से 2-2 हजार रुपए कैश भी बरामद किए गए है। उक्त मामले में आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(बी) और 29 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया और रविवार को तीनों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
गांजा तस्करी में लिप्त दो महिला सहित तीन गिरफ्तार, 70 हजार रुपए का सात किलो गांजा व नकद जब्त
किरोड़ीमलनगर रेलवे स्टेशन के पास बिक्री के लिए तलाश रहे थे ग्राहक



