NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: राज्य सेवा प्रारम्भिक परीक्षा शांति पूर्ण सम्पन्न
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > राज्य सेवा प्रारम्भिक परीक्षा शांति पूर्ण सम्पन्न
रायगढ़

राज्य सेवा प्रारम्भिक परीक्षा शांति पूर्ण सम्पन्न

दो पालियो में आयोजित हुई परीक्षा, जिले में बनाये गये थे 14 केंद्र

lochan Gupta
Last updated: February 22, 2026 11:55 pm
By lochan Gupta February 22, 2026
Share
3 Min Read

रायगढ़। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग, रायपुर द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन आज जिलेभर में दो पालियों में किया गया। परीक्षा के लिए रायगढ़ में 14 केंद्रों का गठन किया गया था। सुबह की पाली में सामान्य अध्ययन और शाम की पाली में तार्किक क्षमता की परीक्षा आयोजित की गई।
राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के पहले सत्र में सुबह 10 बजे से शुरू हुई परीक्षा के लिए 14 केंद्रों पर कुल 3515 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2707 परीक्षार्थी उपस्थित रहे और 808 अनुपस्थित रहे। इसी तरह शाम की पाली में 14 परीक्षा केंद्रों पर कुल 3515 परीक्षार्थियों में 2662 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 853 परीक्षार्थी अनुपस्थित थे।
परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए लोक सेवा आयोग द्वारा विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने के 2 घंटे पूर्व पहुंचने के निर्देश थे, ताकि उनकी भौतिक रूप से जांच (फ्रिस्किंग) महिला और पुरुष पुलिस कर्मियों द्वारा की जा सके और साथ ही उनकी पहचान पत्र की सत्यापन प्रक्रिया की जा सके। आयोग के अनुसार पहचान पत्र की फोटोकॉपी या अन्य साधनों में सत्यापन मान्य नहीं था।

मुख्य द्वार 15 मिनट पूर्व हुए बंद

लोक सेवा आयोग के निर्देशानुसार परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनट पहले ही परीक्षा केंद्रों का मुख्य द्वार बंद कर दिया गया। प्रात: 9.45 बजे मुख्य द्वार बंद कर दिए गए, क्योंकि परीक्षा सुबह 10.00 बजे से शुरू हुई थी। उसी तरह, शाम की परीक्षा के लिए अपरान्ह 2.45 बजे द्वार बंद किए गए, जबकि परीक्षा अपरान्ह 3.00 बजे से प्रारंभ हुई थी।

शांति पूर्ण संपन्न हुई परीक्षा

कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देशानुसार, राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए धनराज मरकाम, डिप्टी कलेक्टर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। इसके अलावा, संदीप राजपूत, तहसीलदार, भुवनेश्वर पटेल, प्राचार्य, शासकीय हाई स्कूल पुसल्दा, और बाबू लाल पटेल, व्याख्याता, शासकीय हाई स्कूल मिडमिडा को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया। परीक्षा केंद्रों की सामग्री वितरण और सघन निरीक्षण के लिए सिल्वेस्टर कुजूर, जिला सांख्यिकीय अधिकारी, अनिल वर्मा, उपसंचालक कृषि, के.एस. कंवर, उपसंचालक नगर एवं ग्राम निवेश, सतीश गुप्ता, सहायक संचालक मत्स्य और दीपक मंडावी, जिला पंजीयक के नेतृत्व में तीन सदस्यीय उडऩदस्ता और परिवहन दलों का गठन किया गया था। इस प्रभावी निगरानी और तैयारी की वजह से परीक्षा पूरी शांति और सुव्यवस्था से संपन्न हुई।

You Might Also Like

बाईक से शराब की तस्करी करते पकड़ाया

दीपावली पर पटाखा दुकानों के लिए नया स्थान

नव पदस्थ निगम कमिश्नर के तेवर से मचा हडक़ंप

15 राईस मिलर्स को नोटिस जारी

बुजुर्ग हमारे समाज के अनमोल धरोहर हैं- डीआईजी

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सीएम साय का जन्मदिवस पर सत्यनारायण व्रत कथा श्रवण कार्यक्रम का आयोजन
Next Article पुरुंगा व खडग़ांव में 3.20 करोड़ की लागत से बनेगा ट्रायवल कन्या छात्रावास

खबरें और भी है....

आज से शुरू होगा बजट सत्र, डॉ. चरणदास की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज
गले में जीआई तार बांधकर लटका एनईईटी कैंडिडेट, हुई मौत
घर लौट रही किशोरी से गैंगरेप,9 आरोपी गिरफ्तार
तमनार जंगल में मिला हाथी शावक का शव
चाय में नशीली दवा मिलाकर प्लांटकर्मी ने युवती से किया रेप

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
आज से शुरू होगा बजट सत्र, डॉ. चरणदास की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?