NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: सीएम साय का जन्मदिवस पर सत्यनारायण व्रत कथा श्रवण कार्यक्रम का आयोजन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > जशपुरनगर > सीएम साय का जन्मदिवस पर सत्यनारायण व्रत कथा श्रवण कार्यक्रम का आयोजन
जशपुरनगर

सीएम साय का जन्मदिवस पर सत्यनारायण व्रत कथा श्रवण कार्यक्रम का आयोजन

बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का दिन भर लगा रहा तांता, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी का किया आभार व्यक्त

lochan Gupta
Last updated: February 22, 2026 11:38 pm
By lochan Gupta February 22, 2026
Share
7 Min Read

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का 62वाँ जन्मदिवस उनके गृहग्राम बगिया में धूमधाम, उत्साह और आत्मीयता के साथ मनाया गया। मुख्यमंत्री श्री साय ने बगिया में अपने घर पहुंचते ही सबसे पहले अपनी माता श्रीमती जसमनी देवी का चरण छूकर आशीर्वाद लिया। उनके जन्मदिवस पर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देने वालों का तांता लगा रहा। जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों तथा बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की बधाई दी और उनके उत्तम स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी के स्नेह, शुभकामनाओं और आत्मीय स्वागत के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया तथा कहा कि जनस्नेह ही उनकी सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने अपने जन्मदिवस को विशेष और यादगार बनाने के लिए सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस विशेष अवसर पर बगिया स्थित श्री राम सदन में सत्यनारायण व्रत कथा के श्रवण कार्यक्रम आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री श्री साय, उनकी माताजी श्रीमती जसमनी देवी, धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय तथा परिवार के अन्य सदस्यों ने पूरे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ व्रत कथा का श्रवण किया तथा ईश्वर से प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।


क्रिकेट की दुनिया में जिले का नाम रोशन करने वाली शासकीय प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास, इचकेला की प्रतिभाशाली छात्राओं को विष्णुदेव साय ने प्रोत्साहित करते हुए 15 क्रिकेट किट एवं गेंद प्रदान किए। छात्रावास की इन छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले को गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप इसी लगन, अनुशासन और मेहनत के साथ निरंतर आगे बढ़ती रहें तथा अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राज्य और देश का नाम रोशन करें।
बगीचा से आए विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय पहाड़ी कोरवा समाज के प्रतिनिधियों ने विष्णुदेव साय से सौजन्य भेंट कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पहाड़ी कोरवा समाज के सदस्य अपने पारम्परिक वेशभूषा एवं तीर-धनुष के साथ उपस्थित हुए, जिससे उनकी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा की झलक दिखाई दी। मुख्यमंत्री श्री साय ने उनसे आत्मीय संवाद करते हुए उनके क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी ली। इस पर पहाड़ी कोरवा समाज के प्रतिनिधियों ने बताया कि वर्तमान में उनके क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य संचालित हो रहे हैं तथा प्रधानमंत्री जनमन योजना के माध्यम से उनके गांवों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार हुआ है। उन्होंने कहा कि इस योजना से उनके जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है और उनके क्षेत्रों की तस्वीर बदल रही है। मुख्यमंत्री ने उनकी बातों को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि विशेष पिछड़ी जनजातियों के सर्वांगीण विकास के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है।

जन्मदिवस की बधाई देने लोगों का लगा रहा तांता

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के आगमन से पूर्व ही उनके गृहग्राम बगिया स्थित गृहनिवास में उनसे मिलने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं आम नागरिकों में मुख्यमंत्री से भेंट करने और उन्हें शुभकामनाएं देने को लेकर विशेष उत्साह और उत्सुकता देखने को मिली। इस अवसर पर विधायक श्रीमती गोमती साय एवं श्रीमती रायमुनी भगत, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, जिला पंचायत सदस्य श्री कृष्ण कुमार राय सहित जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के सदस्यगण, पंचायत प्रतिनिधि, नगरीय निकायों के प्रतिनिधिगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। साथ ही कमिश्नर श्री नरेंद्र दुग्गा, आईजी श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, वनमण्डलाधिकारी श्री शशि कुमार, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, प्रशिक्षु आईएफएस सुश्री यशस्वी मौर्य तथा अन्य अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
बालिकाओं ने जिले को किया गौरवान्वित : सीएम साय

बालिकाओं ने मुख्यमंत्री को जन्म दिन की दी शुभकामनाएं

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्म दिवस के अवसर पर जशपुर विकास खंड के ग्राम इचकेला के बालिका क्रिकेट टीम ने बगिया निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री को जन्म दिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। क्रिकेट की दुनिया में जिले का नाम रोशन करने वाली शासकीय प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास, इचकेला की प्रतिभाशाली छात्राओं को विष्णुदेव साय ने प्रोत्साहित करते हुए 15 क्रिकेट किट एवं गेंद प्रदान किए। छात्रावास की इन छात्राओं ने अपने उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन के दम पर राष्ट्रीय स्तर पर भी जिले को गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप इसी लगन, अनुशासन और मेहनत के साथ निरंतर आगे बढ़ती रहें तथा अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से राज्य और देश का नाम रोशन करें।
वर्तमान में इस इनफॉर्मल अकादमी से कुल 17 बालिकाएँ राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अंडर-17 एवं अंडर-19 वर्ग में छत्तीसगढ़ क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व कर रही हैं तथा बोर्ड मैचों में निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। वर्ष 2025 में सरगुजा संभाग ने 25 वर्षों में पहली बार राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के अंडर-17 वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया। इस ऐतिहासिक विजय में इचकेला एमसीसी की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही, क्योंकि सरगुजा संभाग की विजेता टीम में शामिल 11 खिलाडिय़ों में से 9 खिलाड़ी इचकेला एमसीसी से थीं। इसी प्रकार, अंडर-19 वर्ग में सरगुजा संभाग ने रजत पदक अर्जित किया, जिसमें टीम की 11 में से 8 खिलाड़ी इचकला एमसीसी से थीं। वर्ष 2025 में रायगढ़ में आयोजित इंटर-स्टेट क्रिकेट टूर्नामेंट, जिसमें देशभर की टीमों ने भाग लिया, उसमें भी इचकेला एमसीसी की बालिकाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया और प्रदेश का गौरव बढ़ाया। अब तक इस ग्रुप से 11 खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेकर जिले एवं राज्य का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। इन उपलब्धियों के पीछे श्री संतोष श्री शंकर सोनी जी एवं श्रीमती पंडरी बाई का समर्पित मार्गदर्शन एवं सतत योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है, जिन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाने का कार्य किया है।

You Might Also Like

जशपुर में 35 वॉं राष्ट्रीय सडक़ सुरक्षा माह का किया शुभारंभ

सीएम साय की एक और बड़ी सौगात

बाबा भगवान राम ट्रस्ट द्वारा नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित

फरार शराब तस्करी का फरार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने एनएच-43 पर पकड़ा अवैध धान

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मुख्यमंत्री ने बगिया में एक आरोग्य अमृत अवलेहश् का किया शुभारंभ
Next Article राज्य सेवा प्रारम्भिक परीक्षा शांति पूर्ण सम्पन्न

खबरें और भी है....

आज से शुरू होगा बजट सत्र, डॉ. चरणदास की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज
गले में जीआई तार बांधकर लटका एनईईटी कैंडिडेट, हुई मौत
घर लौट रही किशोरी से गैंगरेप,9 आरोपी गिरफ्तार
तमनार जंगल में मिला हाथी शावक का शव
चाय में नशीली दवा मिलाकर प्लांटकर्मी ने युवती से किया रेप

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
आज से शुरू होगा बजट सत्र, डॉ. चरणदास की अध्यक्षता में कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?