जशपुरनगर। शहर के बिरसा मुंडा चौंक के पास यातायात सुरक्षा व्यवस्था के तहत रविवार 22 फरवरी को दुकानदारों को हिदायत दी,शहर के अंदर बड़े दुकानदारों के द्वारा, सडक़ किनारे भारी वहान खड़ी कर माल लोड अनलोड किया जाता रहा है। जिस पर यातायात पुलिस ने शक्ति बढ़ाते हुए ऐसे दुकानदारों को हिदायत दी की लॉर्ड अनलोड की प्रक्रिया कहीं दूर किया करें। जिससे सडक़ हादसे में कमी अथवा लोगों के आवागमन में सुधार किया जा सके। यातायात प्रभारी प्रदीप मिश्रा ने कहा है ट्रैफिक नियमों के पालन नहीं करने पर ऐसे लोगों को जुर्माना से दंडित किया जाएगा।



