सारंगढ़। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जिला स्तर के अधिकारियों के साथ समय सीमा की बैठक में जिले के प्रगतिरत कार्यों और विभिन्न माध्यमों से प्राप्त आवेदनों का समीक्षा कियें। प्रधान मंत्री सूर्य घर योजना के तहत लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं करने पर कलेक्टर ने नोडल अधिकारी ईई विद्युत, सीएमओ, सीईओ जपं को फटकार लगाया और बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि – हित ग्राहियों को लाभ देने के लिए यह योजना बनाया गया है वे स्वयं अपने घर, ऑफिस, प्रतिष्ठान में सूर्य घर का सेटअप इनस्टॉल कराकर बिजली बिल से राहत पा सकते हैं।
नवनिर्मित सडक़ को पाईप लाइन,बीएसएनएल, जिओ, एयरटेल के फाइबर के लिए गड्ढा करने व सडक़ खराब करने पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर किया। उन्होंने कहा कि – बिना एसडीएम के अनुमति के कोई सड़क़ में गड्ढा नहीं करेंगे। इसी प्रकार अभी रबी फसल की शुरुआत में सडक़ पर किसानों के द्वारा केजव्हीलयुक्त ट्रेक्टर चलाने पर हो रहे सडक़ क्षति पर भी कलेक्टर ने सभी केजव्हील बनाने वाले दुकानदारों के साथ बैठक करने, सडक़ में केजव्हील उपयोग करने वाले किसानों को आयरन पट्टी लगाने और आयरन पट्टी नहीं लगाने वाले किसानों पर थाना और तहसीलदार से कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर डॉ. संजय ने कृषि और उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों को कहा कि – वे अधिक से अधिक संख्या में किसानों को एग्रीस्टेक में फसल का पंजीयन अनिवार्य करें और किसी भी प्रकार की समस्या आने पर उसका निराकरण के लिए कृषि और उद्यानिकी विभाग के मैदानी अधिकारियों, पटवारियों आदि को जानकारी दें। एग्रीस्टेक पंजीयन किसी भी योजना का लाभ देने के लिए अनिवार्य व महत्वपूर्ण जानकारी है। कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने सभी सीएमओ व सीईओ जनपद पंचायतों को फाइलेरिया के दृष्टिकोण से सडक़ किनारे और नाली को साफ करने के निर्देश दिए।
पीएम सूर्य घर योजना में गंभीरता से कार्य नहीं करने पर कलेक्टर ने लगाई फटकार
पीएम सूर्य घर योजना में गंभीरता से कार्य नहीं करने पर कलेक्टर ने लगाई फटकार



