NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: खुद को एमपी का डीएसपी बताकर महिला से बाहत्तर लाख की ठगी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > Uncategorized > खुद को एमपी का डीएसपी बताकर महिला से बाहत्तर लाख की ठगी
Uncategorized

खुद को एमपी का डीएसपी बताकर महिला से बाहत्तर लाख की ठगी

पीएमओ सीएम से शिकायत के बाद आरोपी पकड़ाया, लाखों फॉलोअर्स वाले अफसर की लगाई थी फोटो

lochan Gupta
Last updated: November 17, 2025 12:03 am
By lochan Gupta November 17, 2025
Share
4 Min Read

भोपाल। मध्यप्रदेश में डीएसपी संतोष पटेल के नाम पर छत्तीसगढ़ की आदिवासी महिला से 72 लाख रुपए ठगने का मामला सामने आया है। पीडि़त महिला ने डीएसपी पटेल के खिलाफ नामजद स्नढ्ढक्र कराने के लिए पुलिस में आवेदन दिया था। कार्रवाई नहीं होने पर उसने दो महीने पहले पीएमओ और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को शिकायत भेजी।
प्रधानमंत्री कार्यालय ने मामले की जांच के आदेश दिए। इसके बाद छत्तीसगढ़ पुलिस असली अधिकारी को खोजते हुए बालाघाट पहुंची। महिला ने जिस अधिकारी का नाम बताया, वह सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स वाले डीएसपी संतोष पटेल थे। यहां पता चला कि महिला से 72 लाख रुपए ठगने वाला व्यक्ति कोई अधिकारी नहीं, बल्कि एमपी का एक जेसीबी ऑपरेटर है, जिसने सालों तक डीएसपी की फोटो और पहचान का गलत इस्तेमाल किया। पुलिस ने उसे 12 नवंबर को गिरफ्तार कर लिया।
दो महीने पहले पीडि़त महिला ने कुसमी थाने में डीएसपी संतोष पटेल के नाम पर स्नढ्ढक्र दर्ज करने का आवेदन दिया था। पुलिस ने उसे बताया कि नए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के अनुसार पहले जांच होगी, फिर स्नढ्ढक्र की प्रक्रिया होगी। महिला को लगा कि पुलिस जानबूझकर कार्रवाई नहीं कर रही है। इसी शंका के बाद उसने पीएमओ और छत्तीसगढ़ सीएम को विस्तृत शिकायत भेज दी।
पीएमओ से आदेश आने के बाद कुसमी पुलिस ने मामले में तेज जांच शुरू की और पता लगाया कि अधिकारी वर्तमान में बालाघाट हॉक फोर्स में पदस्थ हैं। टीम बालाघाट पहुंची और असिस्टेंट कमांडेंट (पूर्व डीएसपी) संतोष पटेल को दस्तावेज दिखाए। दस्तावेजों में उनकी वर्दी वाली फोटो देख उन्हें भी झटका लगा। उन्होंने साफ कहा कि मैंने महिला से कभी बात नहीं की, न पैसे मांगे। असली अधिकारी ने महिला से वीडियो कॉल की। लेकिन महिला ने कहा कि तुमने ही पैसे लिए हैं। फोन पर कभी चेहरा नहीं दिखाते थे, आज पुलिस है इसलिए दिखा रहे हो। यही बात पुलिस के लिए सबूत बन गई कि कॉल पर बात करने वाला असली अधिकारी नहीं था, बल्कि कोई और व्यक्ति उनकी फोटो लगाकर ठगी कर रहा था।
जांच में सामने आया कि ठगी करने वाला व्यक्ति संतोष पटेल (29) निवासी पडख़ुरी पचोखर, चुरहट थाना, जिला सीधी है। 2016 में वह छत्तीसगढ़ में सडक़ निर्माण कंपनी में जेसीबी ऑपरेटर था। इसी दौरान उसकी पहचान कंजिया गांव की ललकी बाई से हुई। कुछ समय बाद उसने महिला को फोन कर खुद को एमपी पुलिस का डीएसपी बताया और कहा कि मेरी नौकरी भी पैसे देकर लगी है, मैं तुम्हारे दोनों बेटों को भी पुलिस में भर्ती करवा दूंगा।
2018 से 2025 के बीच आरोपी ने महिला से फोन-पे और अन्य माध्यमों से करीब 72 लाख रुपए हासिल किए। महिला ने रिश्तेदारों से पैसे उधार लिए और अपनी जमीन तक बेच दी। आरोपी लगातार और रुपए मांगता रहा। छत्तीसगढ़ पुलिस ने 12 नवंबर को आरोपी को सीधी से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने कहा कि वह सारा पैसा खर्च कर चुका है। पुलिस अब यह पता कर रही है कि 72 लाख रुपये कहां-कहां खर्च या निवेश किए गए।

You Might Also Like

अदाणी के अधिकारी करेगें अब आदिवासी छात्रा हर्षा की एमबीबीएस की पढ़ाई में मदद

बजरमुड़ा में संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ की बह रही बयार

गणेश विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं को बोलेरो ने रौंदा

आज इसरो जाएंगे पीएम मोदी

पत्रकार पर आधा दर्जन लोगों ने किया जानलेवा हमला

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article सुदूर क्षेत्र कंदाड़ी में मनाया गया बाल मेला एवं जनजातीय गौरव दिवस
Next Article रावत नाचा सांस्कृतिक एकता का प्रतीक : सीएम साय

खबरें और भी है....

जनगणना 2027- प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना
उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़
शहर में समग्र विकास को मिल रही नई रफ्तार, ड्रीम प्रोजेक्टों का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर ओपी चौधरी
कोतरा रोड दुग्ध डेयरी पर विकसित होगा आधुनिक ऑक्सीजोन
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने एएलएस एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जनगणना 2027- प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?