रायगढ़। 25 सितंबर को नगर पंचायत किरोड़ीमल नगर मे रजत जयंती और स्वच्छता की सेवा अभियान के तहत स्वच्छता पखवाड़ा के तहत एक दिन एक घंटा एक साथ श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन मुख्य नगर पालिका अधिकारी देवेंद्र चंदेल की अगवाई एवं अध्यक्षता में किया गया प्रारंभ किया गया किया इस अभियान में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष हरि किशोर चंद्र पाषर्दगढ़ कृष्णा चंद्रा, लखन साहू, एवं मनीष शर्मा, अतुल शर्मा (भाजपा मंडल अध्यक्ष किरोड़ीमल नगर), वाल्मीकि चौहान, संतोष साहनी, उप अभियंता प्रदीप पटेल, लेखापाल अरुण राठौर, विकास पटेल सहित नगर के गणमान्य नागरिक एवं ऑफिस के अन्य कर्मचारी गण शामिल हुए श्रमदान हेतु छठ घाट का चयन कर वृहद मात्रा में लोगों के द्वारा छठ घाट एवं मंदिर आसपास की जगह का सफाई अभियान चलाया गया इसमें सफाई कर्मचारी स्वच्छता के श्रमदान कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया गया एवं हफ्ते में एक दिन एक साथ एक घंटा श्रमदान करने के लिए आम लोगों को आग्रह किया है और स्वच्छता का संदेश दिया गया।