NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: रायगढ़ पुलिस की विशेष टीम ने दिल्ली में फरार वारंटी लक्ष्मेश्वर ठाकुर को किया गिरफ्तार
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > रायगढ़ पुलिस की विशेष टीम ने दिल्ली में फरार वारंटी लक्ष्मेश्वर ठाकुर को किया गिरफ्तार
रायगढ़

रायगढ़ पुलिस की विशेष टीम ने दिल्ली में फरार वारंटी लक्ष्मेश्वर ठाकुर को किया गिरफ्तार

10 मामलों में कोतवाली पुलिस को थी वारंटी की तलाश, कोर्ट पेश कर भेजा जेल

lochan Gupta
Last updated: August 28, 2025 12:14 am
By lochan Gupta August 28, 2025
Share
2 Min Read

रायगढ़। एसपी दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन पर कोतवाली पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी लक्ष्मेश्वर ठाकुर को नई दिल्ली के मयूर विहार इलाके से गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया है, शातिर वारंटी लक्ष्मेश्वर ठाकुर पुलिस को कई बार चकमा दे चुका था और पुलिस के आने की भनक पर लुक छिप जाता था।
जानकारी के मुताबिक, माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी रायगढ़ (छत्तीसगढ़) श्री प्रवीण मिश्रा की अदालत में आरोपी के खिलाफ 10 परिवाद दायर हैं। इन प्रकरणों में आरोपी के विरुद्ध 01 जमानतीय व 09 गैर-जमानतीय वारंट जारी किए गए थे।
माननीय न्यायालय द्वारा 07 अगस्त को वारंट तामिली हेतु पुलिस अधीक्षक रायगढ़ को निर्देशित किया गया था। इसके तहत पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना प्रभारी कोतवाली सुखनंदन पटेल को तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए गए। अनुमति प्राप्त होने के बाद 22 अगस्त को उप निरीक्षक दिलीप कुमार बेहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम नई दिल्ली रवाना हुई।
पुलिस टीम ने तकनीकी मदद से आरोपी का लोकेशन ट्रेस कर 25 अगस्त को देर रात मयूर विहार थाना पुलिस के सहयोग से छापा मारकर वारंटी को गिरफ्तार किया। इसके बाद 27 अगस्त को आरोपी को न्यायालय रायगढ़ में पेश किया गया, जहां से जेल वारंट पर वारंटी को जेल दाखिल किया गया है।
गौरतलब है कि लक्ष्मेश्वर ठाकुर निवासी दिल्ली ने इन्वेस्टमेंट कंपनी में रकम जमा करने पर 30: त्रैमासिक लाभ का झांसा देकर रायगढ़ के व्यवसायी से ठगी के मामले धारा 406, 420 भादवि) में कोतवाली पुलिस कार्यवाही की गई है, यह प्रकरण न्यायालय में लंबित है। 10 परिवाद में जारी वारंट के पालन में वारंटी की पतासाजी, गिरफ्तारी की कार्यवाही में थाना कोतवाली प्रभारी सुखनंदन पटेल, उप निरीक्षक दिलीप कुमार बेहरा, प्रधान आरक्षक श्रीराम साहू, आरक्षक मुरली मनोहर पटेल और साइबर सेल आरक्षक धनंजय कश्यप की सराहनीय भूमिका रही है।

You Might Also Like

जनसमस्याओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करें: कलेक्टर

पेंशनरों की हुंकार ‘दोहरी नीति बंद करो, पेंशनरों को उनका अधिकार दो

परशुराम जयंती पर 19 को निकलेगी शोभायात्रा

नौकरी के तलाश में रायगढ़ आए युवक की संदिग्ध मौत

आतंक के खिलाफ जज़्बे का संदेश लेकर पहलगाम पहुँचा आईसीआईएस, घाटी में जगाई उम्मीद

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article बाइक सवारों को हाथी ने दौड़ाया, जंगल में चलते-चलते बना रहे थे वीडियो
Next Article राज्यपाल ने 40वें चक्रधर समारोह का किया भव्य शुभारंभ

खबरें और भी है....

आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय, संविधान की आत्मा को कुचलने का हुआ था प्रयास -सीएम साय
25 जून 1975 के दौरान सत्ता के अहंकार ने की संविधान की हत्या-ओपी चौधरी
लोकतंत्र अमर रहे, आपातकाल कभी नहीं के नारो से गूंजा शहर, निकली मशाल रैली
विंडो एसी का कंप्रेशर फटने से लगी आग, दम घुटने से पिता की मौत बेटा गंभीर
छत्तीसगढ़ को बनाएंगे देश का नया टेक्सटाइल हब. नवा रायपुर में रु. 235 करोड़ की वस्त्र इकाई का भूमिपूजन, ओपी बोले – हजारों को मिलेगा रोजगार

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
आपातकाल भारतीय लोकतंत्र का सबसे काला अध्याय, संविधान की आत्मा को कुचलने का हुआ था प्रयास -सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?