NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: भगवान परशुराम जन्मोत्सव की धूम
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > भगवान परशुराम जन्मोत्सव की धूम
रायगढ़

भगवान परशुराम जन्मोत्सव की धूम

ब्राह्मण सेवा समिति के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन... 30 को निकलेगी भव्य शोभायात्रा...

lochan Gupta
Last updated: April 27, 2025 11:24 pm
By lochan Gupta April 27, 2025
Share
3 Min Read

रायगढ़। ब्राह्मण सेवा समिति द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव भव्य रूप से मनाया जा रहा है। इस अवसर पर 23 से 26 अप्रैल तक सतीगुड़ी चौक स्थित बाल मंदिर में समाज के बच्चों, महिलाओं सहित सभी वर्गों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक और खेलकूद कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं, 30 अप्रैल को भगवान परशुराम मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें सर्व ब्राह्मण समाज के लोग सम्मिलित होंगे।
23 अप्रैल को बाल मंदिर में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम की महाआरती और गणेश वंदना से हुआ। इसके बाद समाज की महिलाओं ने भगवान परशुराम के भजनों पर सामूहिक नृत्य की आकर्षक प्रस्तुति दी। तालियों की गडग़ड़ाहट से पूरा स्थल गूंज उठा। कार्यक्रम में समिति द्वारा हाउजी गेम्स का भी आयोजन किया गया, जिसमें समाज के सभी वर्गों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान संस्थापक अध्यक्ष संगीता आनंद शर्मा के नेतृत्व में एक सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विशिष्ट जनों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।
खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियाँ:
24 अप्रैल को बीना शर्मा एंड ग्रुप द्वारा महाआरती व डांस प्रस्तुत किया गया। बच्चों के लिए एनिमल पहचानो, मिसिंग गेम, मटका फोड़ो, हनुमान चालीसा पाठ, लंगड़ी दौड़ और म्यूजिकल चेयर जैसी रोचक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं।
25 अप्रैल को बबीता शर्मा एंड ग्रुप द्वारा महाआरती व डांस प्रस्तुत किया गया और नींबू दौड़, मैं और मेरी कामवाली, पुष्पहार प्रतियोगिता, स्ट्रा चना गेम और म्यूजिकल चेयर का आयोजन हुआ।
26 अप्रैल को रमा शर्मा एंड ग्रुप द्वारा महाआरती की गई साथ ही चना चूड़ी गेम, बत्ती बनाओ और म्यूजिकल चेयर के साथ खेलों का समापन हुआ। प्रत्येक प्रतियोगिता के संचालन हेतु अलग-अलग प्रभारी नियुक्त किए गए थे, जिनके कुशल निर्देशन में सभी गतिविधियाँ सफलतापूर्वक संपन्न हुईं।
कार्यक्रम के दौरान मारवाड़ी ब्राह्मण महिला समिति की अध्यक्ष रमा शर्मा द्वारा ब्राह्मण सेवा समिति के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, पूर्व अध्यक्ष विजय वीरभान शर्मा, सचिव आदित्य शर्मा (टिंकू महाराज), अरविंद शर्मा, पार्षद एवं एमआईसी सदस्य अमित शर्मा, आई पी शर्मा (वकील), परशुराम मंदिर के मिथिलेश महाराज समेत अन्य महिलाओं और गणमान्य लोगों का सम्मान किया गया। साथ ही दीपक शर्मा द्वारा हरियाणवी नृत्य एवं माँ काली नृत्य जैसे सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए।

You Might Also Like

आलोक बहिदार सोमू का अप्रत्याशित दु:खद निधन

उधारी रकम मांगने की बात पर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

धरमजयगढ़ पीएम श्री सेजेस के छात्रों का इंटर्नशिप हुआ पूर्ण

बसपा ने रायगढ़ लोकसभा सीट के लिए महेन्द्र जायसवाल को संयोजक नियुक्त किए

सचिव नदारद, उप सरपंच व पंचों को निर्माण कार्यों की जानकारी नही

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जिला भाजपा कार्यालय में सुना गया ‘मन की बात’
Next Article प्रधानमंत्री द्वारा दिखाए मार्ग का अनुसरण करेंगे- गोपाल अग्रवाल

खबरें और भी है....

बारिश में भी चलेगा नक्सल विरोधी अभियान- अमित शाह
सर्पदंश से युवक की मौत
गिट्टी से भरी ट्रैक्टर बेकाबू होकर खेत में पलटी
बोर्ड परीक्षा में कम अंक मिला तो छात्रा ने लगाई फांसी
सडक पर मंडरा रहा 18 हाथियों का दल

Popular Posts

बारिश में भी चलेगा नक्सल विरोधी अभियान- अमित शाह
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा
दृष्टिहीन मिथिला का मौके पर बना राशन कार्ड, शारीरिक रूप से असमर्थ लोगों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य सहायता योजना से लाभान्वित करने के दिए निर्देश
डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?