NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जिला जेल के सामने तेज रफ्तार का कहर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जिला जेल के सामने तेज रफ्तार का कहर
रायगढ़

जिला जेल के सामने तेज रफ्तार का कहर

युवक की दर्दनाक मौत-प्रशासन बना तमाशबीन

lochan Gupta
Last updated: February 18, 2025 12:24 am
By lochan Gupta February 18, 2025
Share
2 Min Read

रायगढ़। शहर में तेज रफ्तार गाडिय़ों की अराजकता अब खूनी खेल में बदल चुकी है। पुलिस, प्रशासन और एंबुलेंस सेवा की लापरवाही ने एक और जिंदगी छीन ली। सवाल ये है कि आखिर कब तक सडक़ें यूं ही खून से लाल होती रहेंगी और जिम्मेदार अधिकारी गहरी नींद में सोते रहेंगे। बीती रात जूटमिल क्षेत्र में जो हुआ, वह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि सिस्टम की नाकामी का जिंदा सबूत है।
यह घटना आधी रात की है। जिला जेल के सामने एक युवक सडक़ पर तड़प रहा था, लेकिन किसी ने उसे बचाने की जहमत नहीं उठाई। चश्मदीदों के मुताबिक, एक तेज रफ्तार वाहन युवक को कुचलते हुए निकल गया। टक्कर इतनी भयावह थी कि उसका पैर शरीर से अलग हो गया। तुरंत डायल 112 को कॉल किया, लेकिन पुलिस आधे घंटे बाद पहुंची! अगर वक्त पर मदद मिलती, तो शायद यह युवक आज जिंदा होता। इतना ही नहीं, जब युवक ने दम तोड़ दिया, तो मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने भी अपने हाथ खड़े कर दिए। एंबुलेंस कर्मियों ने साफ कह दिया कि अब शव को पुलिस ही ले जाएगी। सवाल उठता है कि क्या एंबुलेंस सिर्फ जिंदा लोगों को ही उठाने आती है? अगर सही वक्त पर इलाज मिलता, तो क्या यह मौत टल सकती थी?
स्थानीय नागरिकों का गुस्सा
यह सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि प्रशासन की लापरवाही का खौफनाक नतीजा है। ना तो सडक़ों पर स्पीड ब्रेकर हैं, ना ही पुलिस की पेट्रोलिंग होती है। जब तक कोई बड़ा अधिकारी या नेता शिकार नहीं बनेगा, तब तक कोई कार्रवाई नहीं होगी।
अब सवाल यह है कि आखिर कब तक इस शहर की सडक़ों पर खून बहता रहेगा? कब तक प्रशासन लाशों की गिनती करता रहेगा? और सबसे बड़ा सवाल क्या इस देश में आम आदमी की जान की कोई कीमत नहीं?

You Might Also Like

पुलिस ने किया मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

राज्य निर्माण के बाद छत्तीसगढ़ तेजी से विकास के पथ पर अग्रसर-वित्त मंत्री

ट्रांसपोर्ट नगर में बनेगा कंप्रेस्ड बायोगैस प्लांट

शहर के चौक-चौराहों पर सज गए दीपावली की दुकानें

इंस्टाग्राम फ्रेंड ने शादी का झांसा देकर युवती का किया दैहिक शोषण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article प्रतिबंधित सीरप बेचते युवक गिरफ्तार
Next Article फिर शुरू हुआ हाथी का उत्पात

खबरें और भी है....

निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
अंधविश्वास में महिला की हत्या : जादू-टोना के शक में महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालकर दी मौत, पति समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूल भवनों का होगा कायाकल्प
नाबालिग से दुष्कर्म, विशाल ठाकुर गिरफ्तार, कॉलोनी से भगा ले जाकर किया दुष्कर्म और धमकी देकर छोड़ा
अवैध कबाड़ के गोरखधंधे पर पुलिस का कहर, 134 टन स्क्रैप से भरी 7 ट्रक पकड़ाई, 1.15 करोड़ की संपत्ति जब्त

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गईं लक्ष्मी वर्मा और फूलोदेवी
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?