NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कोल साईडिंग से छात्रों के सांसों में धुल रहा जहर
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > कोल साईडिंग से छात्रों के सांसों में धुल रहा जहर
रायगढ़

कोल साईडिंग से छात्रों के सांसों में धुल रहा जहर

साहब! माह में एक हफ्ते ही दुकान खोलता है सोसायटी संचालक, जनदर्शन के माध्यम से कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं, जिला स्तरीय अधिकारियों को दिए समय-सीमा में निराकरण के निर्देश

lochan Gupta
Last updated: December 18, 2024 12:16 am
By lochan Gupta December 18, 2024
Share
3 Min Read

रायगढ़। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने आज जनदर्शन के माध्यम से जिले भर से आए लोगों की समस्याएं सुनी। उल्लेखनीय है कि जनसामान्य के समस्याओं को निराकरण करने प्रति मंगलवार सृजन सभाकक्ष में कलेक्टर साप्ताहिक जनदर्शन का आयोजन किया जाता है।
तहसील घरघोड़ा ग्राम-सारढाप निवासी पन्ना लाल राठिया दिव्यांग पेंशन एवं स्वचलित ट्रायसायकल की मांग हेतु जनदर्शन में आवेदन लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि वे दोनों पैर से दिव्यांग है। जिसकी वजह से कही आने-जाने एवं कार्य करने में असक्षम है। उन्होंने ट्रायसायकिल एवं दिव्यांग पेंशन की मांग की। वार्ड क्रमांक 41 छातामुड़ा निवासी नरेन्द्र कुमार चौधरी खाद्यान्न वितरण में हो रही लापरवाही के संबंध में आवेदन दिए। उन्होंने कहा कि शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालक द्वारा अपनी इच्छानुसार महीने में सिर्फ एक सप्ताह ही दुकान खोलकर बैठता है। जिसकी वजह वार्ड वासियों को खाद्यान्न मिलने में बहुत परेशानी हो रही है। केलो विहार रायगढ़ निवासी सूरज बाई स्वर्णकार महतारी वंदन योजना का लाभ दिलाए जाने के संबंध में अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि वे उक्त योजना के संबंध में आवेदन प्रस्तुत की है, लेकिन योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
भूपदेवपुर ग्राम-बिलासपुर के ग्रामवासी भूपदेवपुर रेलवे स्टेशन में कोयला साइडिंग पर रोक लगाये जाने के संबंध में आवेदन लेकर आये थे। उन्होंने बताया कि बिलासपुर भूपदेवपुर का बस्ती एवं बच्चों के माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला स्कूल भूपदेवपुर रेलवे स्टेशन कोयले साइडिंग से लगा हुआ है। साइडिंग पर कार्य होते रहने के कारण वहां हमेशा धूल उड़ती रहती है। जिससे वहां आने-जाने वाले लोगों एवं स्कूली बच्चों को कोयले की धूल का सामना करना पड़ता है। साथ वहां के आसपास एरिया भी पूरी तरह से धूल के कारण दूषित हो गया है। जिसके कारण स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है एवं त्वचा संबंधी अनेक प्रकार के रोग भी हो रहे है। मुस्लिम समाज के लोग कोतरा रोड स्थित कब्रस्तान परिसर में लगे स्ट्रील लाइट के बिजली कनेक्शन को बदलवाने के संबंध में आवेदन लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि कोतरा रोड स्थित मुस्लिम कब्रस्तान रायगढ़ शहर का सबसे पुराना कब्रस्तान है। कब्रिस्तान परिसर के बिजली खंभों पर लगे स्ट्रील लाईट विगत तीन-चार माह से बंद पड़ा है, जिससे मुस्लिम समुदाय को रात्रि में कफन-दफन करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कलेक्टर श्री गोयल ने जिला स्तरीय अधिकारियों को प्राप्त सभी आवेदनों को समय-सीमा में त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए।

You Might Also Like

मतदान में 72 घंटे शेष, एनफोर्समेंट एजेंसी रहें अलर्ट- कलेक्टर

एक साल बाद लौटी ‘मृत’ पत्नी और बेटियां

आंगनबाड़ी केन्द्रों में मनाया गया ईसीसीई दिवस

भारतमाला परियोजना में लगे उपकरणों की चोरी करने वाले दो सगे भाई गिरफ्तार

होली के मद्देनजर रायगढ़ पुलिस की अवैध शराब पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article छाल खदान में वाहनों की एंट्री के लिए त्रिपुरा रायफल के जवान कर रहे वसूली
Next Article सर्व आदिवासी समाज ने त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव में आरक्षण को लेकर सौंपा ज्ञापन

खबरें और भी है....

जनगणना 2027- प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना
उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़
शहर में समग्र विकास को मिल रही नई रफ्तार, ड्रीम प्रोजेक्टों का जायजा लेने ग्राउंड जीरो पर ओपी चौधरी
कोतरा रोड दुग्ध डेयरी पर विकसित होगा आधुनिक ऑक्सीजोन
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने एएलएस एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
जनगणना 2027- प्रथम चरण में मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?