NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जनवरी के आखिरी सप्ताह में होंगी प्री-बोर्ड परीक्षाएं
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > जनवरी के आखिरी सप्ताह में होंगी प्री-बोर्ड परीक्षाएं
रायपुर

जनवरी के आखिरी सप्ताह में होंगी प्री-बोर्ड परीक्षाएं

हर विषय के प्रश्नपत्र तैयार करेगी एक्सपर्ट्स, जिलेवार तैयार होंगे पेपर

lochan Gupta
Last updated: November 10, 2024 12:00 am
By lochan Gupta November 10, 2024
Share
2 Min Read

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए कक्षा 10वीं-12वीं के लिए जनवरी महीने में प्री-बोर्ड परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। इसके लिए प्रश्नपत्र भी विशेषज्ञों की समिति तैयार करेगी। जिला शिक्षा अधिकारी समिति गठित करेंगे। दरअसल, हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी बोर्ड परीक्षाओं के नतीजे उम्मीद के मुताबिक नहीं आ रहे हैं। इसलिए प्री-बोर्ड के जरिए बच्चों को तैयारी कराई जाएगी। प्री-बोर्ड परीक्षाएं जनवरी के आखिरी सप्ताह में होंगी। सभी जिले प्री-बोर्ड की समय सारिणी खुद जारी करेंगे। प्रश्न पत्र तैयार करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी विषयवार समिति बनाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी इस समिति की निगरानी भी करेंगे। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से निर्देश दिए गए हैं कि प्री बोर्ड के लिए भी प्रश्न पत्र ब्लू प्रिंट के आधार पर तैयार किया जाए। निर्माण समिति के सदस्यों को ब्लू प्रिंट का प्रशिक्षण छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की ओर से हर जिले में करवाई जाएगी। 10वीं-12वीं के छात्रों को भी ब्लू प्रिंट से परिचित कराया जाये ताकि वे बोर्ड परीक्षा की तैयारी ब्लू प्रिंट के आधार पर कर सकें।

प्री बोर्ड परीक्षा ये हैं विभाग के निर्देश

 प्रदेश के सभी जिले में प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
 प्री बोर्ड परीक्षा पूरे पाठ्यक्रम के आधार पर आयोजित होगी।
 10वीं और 12वीं का पाठ्यक्रम 10 जनवरी 2025 तक पूर्ण कर लें।
 प्री बोर्ड परीक्षा जनवरी के अंतिम सप्ताह में आयोजित की जाये, प्री बोर्ड का समय सारिणी हर जिला खुद जारी करेगा।
 प्रश्न पत्र निर्माण के लिए विषयवार समिति का गठन जिला शिक्षा अधिकारी करेंगे।
 प्रश्न पत्र का निर्माण, छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा निर्धारित ब्लू प्रिंट के अनुसार किया जायेगा।
 प्रश्न पत्र निर्माण समिति के सदस्यों को ब्लू प्रिंट का प्रशिक्षण छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मण्डल की विषय समिति के जिलों में उपलब्ध विषय विशेषज्ञों के द्वारा दिया जायेगा।
 विषय विशेषज्ञों को यथा संभव प्रश्न निर्माण समिति में रखा जाए।
 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को भी ब्लू प्रिंट से परिचित कराया जाये ताकि वे बोर्ड परीक्षा की तैयारी ब्लू प्रिंट के आधार पर कर सके।

You Might Also Like

मोबाइल पर गिरी बिजली : धमाके में युवक की मौत

धर्मांतरण! पास्टर के साथ चार के खिलाफ एफआईआर दर्ज

सितंबर से रायपुर में चलेंगी ई-सिटी बसें

सेक्स रैकेट का शक : 6 युवतियां सहित बुजुर्ग गिरफ्तार, कॉलोनी के लोगों ने किया बवाल

रायपुर गोली-कांड करने वाले लंगड़ाते-रोते दिखे

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article स्पा-सेंटर के संचालक को आजीवन करावास
Next Article छत्तीसगढ़ का एनएच नेटवर्क अमेरिका की तरह होगा : गडक़री

खबरें और भी है....

बोल्डर से भरे 2 ट्रैक्टर जब्त° अवैध उत्खनन पर उडऩदस्ता ने की कार्रवाई
पुसौर की बेटी नम्रता गुप्ता ने संगीत में रचा इतिहास
चोरी के डीजल की खरीदी-बिक्री करते पकड़ाया होटल संचालक
रायगढ़ के युवा उद्यमी राहुल अग्रवाल को मिला सम्मान
मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास से विद्यार्थी प्राप्त कर सकते हैं लक्ष्य : कौशल्या साय

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
बोल्डर से भरे 2 ट्रैक्टर जब्त° अवैध उत्खनन पर उडऩदस्ता ने की कार्रवाई
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?