NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: कब खत्म होगा यह दर्द!
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > कब खत्म होगा यह दर्द!
रायपुर

कब खत्म होगा यह दर्द!

तीन बार तलाक कहकर पति ने पत्नी को छोड़ा, अब न्याय के लिए भटक रही महिला

lochan Gupta
Last updated: October 19, 2024 12:08 am
By lochan Gupta October 19, 2024
Share
3 Min Read

रायपुर। सरकार ने मुस्लिम समाज में तीन तलाक की प्रथा को भले की संज्ञेय अपराध की श्रेणी में डाल दिया हो, लेकिन कानून का भय अभी भी पुरुषों में नहीं है. इस बात का परिणाम राजधानी के मठ पुरेना स्थित गोकुल नगर की रहने वाली शबाना खान है, जिसके पति मोहम्मद खान ने तीन तलाक कहकर दो दशक पुराना संबंध खत्म कर दिया. महिला न्याय के लिए थानों के चक्कर लगाने के बाद अब पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है।
रायपुर पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने अपने अधिवक्ता साजिद खान के साथ पहुंची शबाना खान ने मीडिया से चर्चा में बताया कि उनके पति ने उसे तीन बार तलाक बोलकर छोड़ दिया है. उन्होंने बताया कि लगभग 24 वर्ष पूर्व मुस्लिम रीति-रिवाज के साथ उनकी शादी नयापारा, फूल चौक निवासी मोहम्मद खान पिता अहमद खान के साथ हुई थी. लेकिन दो दशक तक चली शादी को तीन तलाक कहकर एक ही झटके में खत्म कर दिया। उन्होंने बताया कि पत्नी के तौर पर अपने पति की सेवा करने में कोई कमी नहीं की. 2021 में पति का एक्सीडेंट होने के कारण कमर, पैर और पिंडली की हड्डी टूट गई थी, और वो गंभीर रूप से घायल हो गए थे. लगभग 5 महीने तक वे बेड पर थे, इस दौरान उनका खाने-पीने के साथ लैट्रिन-बाथरूम, समय पर दवाई देने के साथ चेकअप के लिए अस्पताल ले जाने जैसे काम को बखूबी अंजाम दिया। यही नहीं पति ने उससे पैसे की आवश्यकता बताते हुए शादी में उपहार स्वरूप प्राप्त घर से मिले 22 तोला सोना, 40 तोला चांदी बेच दिया. इसके बाद मायके जाकर और रुपया लाने कहा. इस पर मना करने पर मारपीट और गाली-गलौज कर 28 नवंबर 2021 को घर से निकाल दिया, और मकान को भी बेच दिया।
शबाना ने बताया कि कुछ समय बाद उन्हें पता चला कि पति का किसी महिला से चक्कर चल रहा है, और वह उसी के साथ मंडी गेट पंडरी रायपुर में रह रहे हैं। यह सब पता चलने के बाद मैं भाई, जीजा और मामा के साथ उनसे मिलने गई, मुलाकात के दौरान पति भडक़कर गाली-गलौच करते हुए तीन बार तलाक, तलाक, तलाक बोलकर कहा कि अब तू निकल जा मेरे घर से, तू मेरी बीवी नहीं रही, तू मेरे लिए हराम हो गई है, और दोबारा इस घर में आएगी तो तुझे जान से हाथ धोना पड़ेगा। शबाना ने बताया कि पति के खिलाफ कार्रवाई को लेकर उन्होंने टिकरापारा थाना और महिला थाना रायपुर में शिकायत की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई, जिसके बाद अब पुलिस अधीक्षक के पास न्याय की गुहार लगाने पहुंची हूं. महिला ने उम्मीद जताई कि पुलिस कार्रवाई करते हुए उन्हें न्याय दिलाएगी।

You Might Also Like

प्रदेश में डिप्टी कमिश्नर बने शराब कोचिया

छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ईओडब्लू का बड़ा एक्शन

शातिर दोपहिया वाहन चोर गिरफ्तार

प्रधानमंत्री मोदी से सपरिवार मिले मुख्यमंत्री साय

पुलिसकर्मी ने लॉ स्टूडेंट का किया बलात्कार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article कंट्रक्शन ठेकेदार ने फांसी लगा कर की आत्महत्या
Next Article चाय वाला मास्टरमाइंड ने ठगे 100 करोड़, गिरफ्तार

खबरें और भी है....

हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके, पीएम मोदी का सपना हो रहा साकार-सीएम साय
अनियंत्रित होकर बाइक पुल से गिरी, दशकर्म से लौट रहे बाप-बेटे की हादसे में मौत
शहर सरकार का 480 करोड़ से अधिक का बजट हुआ पेश
कल से शुरू होगा राजस्व पखवाड़ा का प्रथम चरण
राशि स्वीकृत होने के बाद भी शुरू नहीं हुआ सडक़ निर्माण कार्य

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
हवाई चप्पल पहनने वाला भी हवाई यात्रा कर सके, पीएम मोदी का सपना हो रहा साकार-सीएम साय
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?