NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: महिला पुलिसकर्मी ने कहा- खर्चा दोगे तभी हम लापता बालक की करेंगे खोजबीन
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > महिला पुलिसकर्मी ने कहा- खर्चा दोगे तभी हम लापता बालक की करेंगे खोजबीन
रायगढ़

महिला पुलिसकर्मी ने कहा- खर्चा दोगे तभी हम लापता बालक की करेंगे खोजबीन

पीडि़ता ने एसपी से की शिकायत

lochan Gupta
Last updated: September 11, 2024 12:30 am
By lochan Gupta September 11, 2024
Share
2 Min Read

रायगढ़। गुम बालक को ढंूढने के नाम पर जूटमिल थाने में पदस्थ एक महिला पुलिस कर्मी के द्वारा पैसे की मांग करने का मामला सामने आया है। महिला ने इस मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक से की है।
रायगढ़ पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल को लिखे गए शिकायत पत्र में महिला शिवानी सिंह ठाकुर ने बताया है कि उनका पांच वर्षीय पुत्र 29 अगस्त को घर के बाहर खेल रहा था। इसी बीच अचानक व गायब हो गया। परिजनों के द्वारा आसपास काफी खोजबीन करने के बावजूद बालक का कहीं पता नही चलने पर उन्होंने 30 अगस्त मामले की शिकायत जूटमिल थाने में की है। महिला ने बताया है कि 08 अगस्त को वह अपने गुम बेटे की जानकारी लेने जब जूटमिल थाने पहुंची इस दौरान वहां मौजूद एक महिला पुलिस कर्मी ने उससे कहा कि कुछ खर्चा दोगे तभी हम खोजबीन करेंगे। नही तो हम कहां से करेंगे। महिला ने अपने ज्ञापन में कहा है कि वह गरीब परिवार से है और रोजी मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते आ रहे हैं। ऐसे में अपने बच्चे के खोजबीन करने के लिये जूटमिल थाने में पदस्थ महिला पुलिस कर्मी को पैसे देने में सक्षम नही है। बहरहाल महिला ने कल पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी के नाम ज्ञापन सौंपकर महिला पुलिस कर्मी के खिलाफ शिकायत करते हुए गुम हुए बच्चे को ढूंढने में मदद करने की बात कही है।
क्या कहते हैं टीआई
इस संबंध में जूटमिल थाना प्रभारी मोहन भारद्वाज ने बताया कि रायगढ़ पुलिस लगातार आपरेशन मुस्कान के तहत गुम हुए बालकों को अन्य राज्यों से ढूंढ-ढूंढकर उनके परिजनों से मिलाया जा रहा है। जूटमिल पुलिस भी इस मामले में काफी गंभीरता से कार्य कर रही है। महिला पुलिस कर्मी के द्वारा गुम बालक को ढूंढने के नाम पर पैसे की मांग नही की गई है।

You Might Also Like

जूटमिल क्षेत्र में हुई चाकूबाजी, एक गंभीर

विकसित भारत जी-राम-जी योजना, गांवों में ग्राम सभा का आयोजन कर ग्रामीणों दे रहे वीबी-जी राम जी की जानकारियां

घरघोड़ा सीएमओ का गजब फरमान!

4896 बैनर पोस्टर और वाल राइटिंग हटाए गए

घरघोड़ा के नए एसडीएम दुर्गा प्रसाद ने संभाला पदभार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article युवक ने फांसी लगाकर दी जान
Next Article इलेक्ट्रिक स्कूटी में खराबी आने पर मरम्मत में कोताही

खबरें और भी है....

पीएम मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में आई रेल सुविधाओं में अभूतपूर्व गति
स्मार्ट मीटर को लेकर विभाग सख्त, न लगाने पर होगी कार्रवाई
सीमेट प्लंाट में ऊंचाई से गिरे श्रमिक की मौत
रायगढ़ का दशकों पुराना सपना होगा साकार, रिंग रोड फोर-लेन पर तेज हुई कवायद
हाथी के हमले से दो लोगों की मौत, मां की तत्परता से बची मासूम की जान

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
पीएम मोदी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में आई रेल सुविधाओं में अभूतपूर्व गति
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?