NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: पहली बार प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड करेंगे चुनाव ड्यूटी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > पहली बार प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड करेंगे चुनाव ड्यूटी
रायपुर

पहली बार प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड करेंगे चुनाव ड्यूटी

आज 7 सीटों पर होगा मतदान, 168 प्रत्याशी मैदान में, 283 पोलिंग-बूथ नो नेटवर्क जोन

lochan Gupta
Last updated: May 7, 2024 12:36 am
By lochan Gupta May 7, 2024
Share
3 Min Read

रायपुर। प्रदेश में तीसरे चरण का मतदान 7 मई को होगा। तीसरे चरण की वोटिंग में कांग्रेस-बीजेपी के दिग्गज नेताओं सहित 168 प्रत्याशी मैदान में हैं। इन प्रत्याशियों की किस्मत 1 करोड़ 39 लाख1 हजार 285 मतदाता तय करेंगे। इस चरण में 283 मतदान केंद्र नो नेटवर्क जोन में है। खास बात यह है कि पहली बार प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी भी चुनाव में लगाई जा रही है। शांति व्यवस्था के लिए शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव निपटाने के लिए 82 हजार जवानों की ड्यूटी लगाई है। इसमें 60 हजार जिला बल और 22 हजार सीआरपीएफ के जवान हैं। बूथों में पड़ रहे मतदान पर नजर रायपुर के अलावा दिल्ली के अधिकारी भी रखेंगे। वेब कास्टिंग के जरिए मतदान केंद्रों की नजर रखी जाएगी और गलती दिखने पर संबंधित नोडल को तत्काल एक्शन लेने का निर्देश दिया जाएगा।
77 हजार 592 मतदानकर्मी तीसरे चरण के लिए नियुक्त
निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के अनुसार, तीसरे चरण का चुनाव संपन्न कराने के लिए 15 हजार 701 मतदान केंद्र बनाया जाएगा। इन मतदान दलों में 77 हजार 592 मतदानकर्मी नियुक्त किए गए हैं। इनमें से 61 हजार 664 मतदान कर्मी बूथों में नियुक्त रहेंगे और 15 हजार 928 को रिजर्व रखा जाएगा। ये 2890 संगवारी मतदान केंद्र, 58 दिव्यांगजनों द्वारा संचालित मतदान केंद्र, 235 युवाओं द्वारा संचालित मतदान केंद्र और 306 आदर्श मतदान केंद्र समेत 15 हजार 701 मतदान केद्रों में ड्यूटी करेंगे। तीसरे चरण की वोटिंग के दौरान 283 मतदान केंद्र नो नेटवर्क जोन में है। इन मतदान केंद्रों में वोटिंग का आंकड़ा पता लगाने के लिए निर्वाचन आयोग के अधिकारियों ने रनर (दौड़-दौड़ कर सूचना देने वाला व्यक्ति) की मदद से सूचनाओं का अदान-प्रदान करने का निर्णय लिया है। जो मतदान केंद्र नो नेटवर्क जोन में आते है, वो सरगुजा, कोरबा के आउटर में शामिल है।
फोर्स की कमी पूरी करेंगे सिक्योरिटी गार्ड
लोकसभा चुनाव में बल की कमी को देखते हुए पहली बार प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी लगाई गई है। इसकी शुरुआत बिलासपुर से की जा रही है। उन्हें बतौर एसपीओ पेट्रोलिंग टीम में रखा गया है। हालांकि एसपी रजनेश सिंह ने बल की कमी से इनकार किया है। उनका कहना है कि सशस्त्र जवानों के साथ कोटवार और फॉरेस्ट गार्ड के जवान बूथ पर तैनात रहेंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव में एसपीओ की ड्यूटी इसलिए लगाई जाती है, क्योंकि वो स्थानीय रहते हैं और उन्हें जानकारी रहती है। चुनाव ड्यूटी के लिए उन्हें ट्रेनिंग भी दी गई है।

You Might Also Like

बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट

सीजी लोकसभा चुनाव में बीजेपी को आरआईपी का मिला समर्थन

सीएम साय से आदिवासी बालक छात्रावास के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री साय ने किया साइबर भवन का उद्घाटन

शराब दुकान से लाखों रूपये नगदी चोरी करने वाले दुकान में कार्यरत 4 कर्मचारी गिरफ्तार

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article जैन महिला मण्डल ने केवड़ाबाड़ी बस स्टैण्ड में यात्रियों को पिलाई छाछ
Next Article सीएम विष्णुदेव साय गृह ग्राम बगिया में करेंगे मतदान

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी एक्सपर्ट साइंटिफिक टीम
साईंटांगरटोली में ब्राउन सुगर तस्करी का हुआ भंडाफोड़
बेकाबू ट्रेलर ने बाइक चालक को कुचला
रेलवे फाटक तोडकऱ ट्रैक में फंसी कोयला लोड ट्रेलर
अब भूपदेवपुर से कोतरलिया तक चौथी लाइन में सरपट दौड़ेगी ट्रेने

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी एक्सपर्ट साइंटिफिक टीम
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?