NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: जन संपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं से मिले वित्तमंत्री ओपी चौधरी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायगढ़ > जन संपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं से मिले वित्तमंत्री ओपी चौधरी
रायगढ़

जन संपर्क के दौरान कार्यकर्ताओं से मिले वित्तमंत्री ओपी चौधरी

lochan Gupta
Last updated: March 31, 2024 11:49 pm
By lochan Gupta March 31, 2024
Share
8 Min Read

रायगढ़। वित्त मंत्री ओपी चौधरी आज पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ता जन संपर्क अभियान के तहत मंडल पदाधिकारियों कार्यकर्ताओ से मिलने राजधानी से अपराह्न 11 बजे सरिया अग्रसेन भवन पहुंचे।
सरिया मंडल अध्यक्ष परदेशी प्रधान मंडल महामंत्री चूड़ा मडी पटेल,राधा मोहन पाणीग्राही नपा अध्यक्ष अध्यक्ष रानू स्वर्णकार ने अपने लाडले विधायक ओपी चौधरी का आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल एवम पूर्व विधायक विजय अग्रवाल भी मौजूद रहे। मंडल के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित युवा बुजुर्ग महिलाएं छात्रों ने समस्याओं को जानने अपने द्वार पहुंचे लाडले विधायक के समक्ष अपनी समस्याएं रखी। वित्त मंत्री ओपी ने सरिया पुसौर कोड़ा तराई मंडल सर्वप्रथम कार्यकर्ताओ को समवेत स्वर में कहा कि भाजपा की इस एतिहासिक जीत में कार्यकर्ताओ का अहम योगदान रहा है वे इस जीत का कर्ज नही उतार पायेंगे। रायगढ़ की जनता के वोटो से ओपी चौधरी न केवल विधायक बना बल्कि सरकार आई और मैं मंत्री भी बना। कार्यकर्ताओ को भरोसा दिलाते हुए उन्होंने कहा यह जीत जनता के उम्मीद की जीत है। विधायक बनने के साथ ही उन्होंने तत्काल क्षेत्र के विकास कार्यों हेतु बहुत से कार्यों को स्वीकृति दी। भाजपा की सरकार आते ही एक ठहरे हुए विकास कार्यों को गति मिली है। मंत्री श्री चौधरी ने कार्यकर्ताओ से कहा वे आम जनता को यह बताए कि न केवल रायगढ़ बल्कि आम प्रदेश के विकास हेतु खजाने की चाबी रायगढ़ की जनता के पास हैं। पिछली सरकार के भ्रष्टाचार से आम जनता त्रस्त थी सरकार आते ही जनता भ्रष्ट सिस्टम से आम जनता को छुटकारा मिला है। श्री चौधरी ने भरोसा दिलाते हुए कहा रायगढ़ के विकास के लिए धन की कमी आड़े नही आयेगी। डी एफ एम मद के तहत लाखो रुपए के काम स्वीकृत किए गए। आचार संहिता की वजह से विकास कार्यों में रुकावट होने की बात कही हैं। सरिया, पुसौर, कोडतराई मंडल के लिए बहुत से विकास कार्य स्वीकृत किए जाने की जानकारी देते हुए कहा विकास कार्यों के तहत कांक्रीट सडक़ पचरी निर्माण नाली निमार्ण शेड निर्माण से जुड़े बहुत से विकास कार्य स्वीकृत किए गए है। ग्रामीण क्षेत्र में विद्युत कटौती की शिकायत को लेकर भी ओपी ने विद्युत अधिकारियों पर नाराजगी जताते हुए कहा अनावश्यक कटौती बंद हो जानी चाहिए। कार्यकर्ताओ ने विद्युत विभाग नगर पंचायत जनपद पंचायत सहित नागरिकों से जुड़ी समस्याओं से वित्त मंत्री ओपी को अवगत कराया। मंत्री ओपी चौधरी ने तत्काल संबंधित थाना प्रभारी तहसीलदार विद्युत अधिकारियों से संपर्क कर समस्याओं को दूर करने के निर्देश दे कर तत्काल समस्याओं का निराकरण कराया गया। सरिया में तीन घंटे मुलाकात के बाद वित्त ओपी चोधरी ने पुसौर स्थित रोहणी ढाबा में कार्यकर्ताओ से संपर्क किया। पुसौर में मंडल अध्यक्ष त्रिनाथ गुप्ता मंडल महामंत्री संजय षड़ंगी सुरेन्द्र जेना नगर पंचायत उपाध्यक्ष मोहित सतपथी,किसान मोर्चा घनश्याम पटेल,ने मंत्री श्री ओपी का भावभीना स्वागत किया। पुसौर में भी कार्यकर्ताओ ने विकास संबंधी मांगे खुलकर विधायक के आमने रखी। इसके बाद कोड़ा तराई मंडल में सत्येंद्र सिंह के निवास के मंडल कार्यकर्ताओ से संपर्क किया। कोड़ा तराई मंडल डाल नारायण महामंत्री दीपक गुप्ता राधे श्याम भोई ने स्वागत किया। कोड़ा तराई मंडल के पदाधिकारियों ने अपने विधायक से क्षेत्र की विकास संबंधी चर्चा की एवम विभिन्न विभागों से जुड़ी जन समस्याओं से विधायक को अवगत कराया। कार्यकर्ताओ के जरिए आम जनता से मिले सुझावों पर भी ओपी चौधरी ने तत्काल अमल करने का आश्वासन दिया।कार्यकर्ता जन सम्पर्क के दौरान भाजपा नेता पूर्व सभापति सुरेश गोयल अनुसूचित जन जाति राष्ट्रीय कार्य कारिणी सदस्य श्री कांत सोमवार, भाजपा जिला मंत्री रत्थू गुप्ता पूर्व पार्षद दीपेश सोलंकी पूर्व नेता प्रतिपक्ष पंकज कंकर वाल, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक अनुपम पल,भाजयुमो महामंत्री प्रवीण द्विवेदी मोजूद रहे।
अघोषित कटौती बंद करने विद्युत अधिकारियों को दिए निर्देश
सरिया पुसौर के किसानो से अघोषित कटौती की शिकायत मिलने पर वित्त मंत्री ओपी ने तत्काल आला अधिकारियों को ग्रामीण क्षेत्र में अघोषित कटौती बंद करने के निर्देश देते हुए कहा कटौती के समय में ही मेनटैंस करने के भी निर्देश देते हुए कहा दोबारा क्षेत्र के किसानो से कटौती से लेकर दोबारा शिकायते नही मिलनी चाहिए।
कार्यकर्ताओ की एकजुटता से मिली एतिहासिक बढ़त
सरिया मंडल में वित्त मंत्री ओपी ने एतिहासिक जीत का कारण सरिया मंडल मिली बढ़त बताया।और यह बढ़त कार्यकर्ताओ को एक जुटता की वजह से मिली इस हेतु उन्होंने आभार भी जताया।
स्वेच्छा अनुदान हासिल करने वाले छात्रों ने आभार जताया
सरिया पुसौर कोड़ा तराई मंडल में कार्यकर्ता संपर्क के दौरान युवा छात्र छात्राएं भी वित्त मंत्री से मुलाकात करने पहुंचे और मिले स्वेच्छा अनुदान के प्रति आभार जताते हुए कहा यह अनुदान हमे बिना मांगे मिला और यह राशि सीधे खाते में आई है इसके लिए किसी की सिफारिश नही मिली। यह राशि उन्हे बहुत काम आई।
हितेश पटेल ने सरिया में किया भाजपा प्रवेश
सरिया अग्रसेन भवन में एन एस यू आई के पूर्व ब्लाक अध्यक्ष हितेश पटेल ने ओपी के व्यक्तित्व से प्रभावित होकर भाजपा प्रवेश किया। ओपी ने अग्रसेन भवन में भगवा गमछा पहनाकर युवा हितेश का भाजपा प्रवेश कराया।

ओपी का खरसिया में मेगा रोड शो

रविंद्र गवेल सहित हजारों होंगे भाजपा में शामिल

खरसिया। छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मिनिस्टर और यूथआइकॉन ओपी चौधरी 1 अप्रैल को खरसिया में होंगे, जहां उनके मंत्री बनने के पश्चात प्रथम आगमन को लेकर मेगा रोड शो किया जाएगा। वहीं इस मौके पर कांग्रेस के नेता रविंद्र गवेल अपने हजारों समर्थकों के साथ भाजपा में प्रवेश करेंगे। भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में यह निर्णय हुआ कि कैबिनेट मिनिस्टर ओपी चौधरी का भव्य स्वागत रायगढ़ चौक में किया जाएगा। जहां से 500 से अधिक मोटरसाइकिल तथा लगभग 100 कारों के काफिले के साथ अग्रसेन चौक, जैन चौक, स्टेशन चौक, रेस्ट हाउस और रेलवे क्रॉसिंग होते हुए ओपी चौधरी ग्राम नवापारा के लिए प्रस्थान करेंगे। जहां कबीर राईस मिल में शाम 5:00 बजे विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया जाएगा। वहीं उल्लेखनीय है कि इस खास मौके पर कांग्रेस के लोकसभा अध्यक्ष तथा चरणदास महंत के करीबी रविंद्र गवेल अपने हजारों समर्थकों के साथ मोदी जी की नीतियों से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होंगे।

You Might Also Like

जिला अस्पताल परिसर में विशाल पेड़ बना हादसों का खतरा

पीएम विश्वकर्म योजना के लिए 500 से ज्यादा हितग्राही पंजीकृत

लोगों की भलाई और उत्थान के लिए कार्य कर रही छत्तीसगढ़ सरकार- खरगे

धान खरीदी में लापरवाही, सडक़ पर उतरे भूमि पुत्र, किया चक्काजाम

आर.एल. हॉस्पिटल में 3 अगस्त को उपलब्ध रहेंगे ह्रदय रोग विशेषज्ञ डॉ सुनील गौनियाल व कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ भारत भूषण

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article मतदान केंद्र स्तरीय विधानसभा सम्मेलन में शामिल होंगे भाजपा नेता
Next Article उडऩ दस्ता टीम ने पकड़े 30 नये कुलर

खबरें और भी है....

धर्मांतरण पर सरकार सख्त, चंगाई सभा पर लगे रोक, कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस का दूसरा दिन
खेत में लगे करंट की चपेट में आने से आरईओ की मौत
बिलासपुर-इतवारी एक्सप्रेस में पकड़ाया 3.37 करोड़ की ज्वेलरी
श्री बालाजी मेट्रो हॉस्पिटल ने मातृत्व सशक्तिकरण में रचा स्वर्णिम इतिहास
रेत तस्करों पर गिरी पुलिस और प्रशासन की गाज

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
धर्मांतरण पर सरकार सख्त, चंगाई सभा पर लगे रोक, कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस का दूसरा दिन
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?