NavinKadamNavinKadamNavinKadam
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
      • खरसिया
      • पुसौर
      • धरमजयगढ़
    • सारंगढ़
      • बरमकेला
      • बिलाईगढ़
      • भटगांव
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Reading: दिब्यांग पटेल होंगे रायगढ़ के नए एसपी
Share
Font ResizerAa
NavinKadamNavinKadam
Font ResizerAa
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
  • HOME
  • छत्तीसगढ़
    • रायगढ़
    • सारंगढ़
    • शक्ति
    • जांजगीर चांपा
    • बिलासपुर
  • क्राइम
  • आम मुद्दे
  • टेक्नोलॉजी
  • देश-विदेश
  • राजनीति
  • व्यवसाय
  • Uncategorized
Follow US
  • Advertise
© 2022 Navin Kadam News Network. . All Rights Reserved.
NavinKadam > रायपुर > दिब्यांग पटेल होंगे रायगढ़ के नए एसपी
रायपुर

दिब्यांग पटेल होंगे रायगढ़ के नए एसपी

सदानंद कुमार का बलौदाबाजार तबादला, संतोष सिंह संभालेंगे रायपुर की कमान, 46 आईपीएस अफसरों का तबादला, 25 जिलों के बदले गए एसपी

lochan Gupta
Last updated: February 6, 2024 1:12 am
By lochan Gupta February 6, 2024
Share
5 Min Read

रायपुर। विधानसभा के बजट सत्र से ठीक कुछ घंटे पहले छत्तीसगढ़ के पुलिस महकमे में बड़ा बदलाव किया गया है। गृह विभाग ने 46 आईपीएस अफसरों का तबादला आदेश जारी किया है। पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश में 25 जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। 2011 बैच के आईपीएस संतोष सिंह अब रायपुर के नए एसपी होंगे, इससे पहले वे बिलासपुर के एसपी थे। इनकी जगह रजनेश सिंह बिलासपुर पुलिस अधीक्षक होंगे। वहीं, डेपुटेशन पर केंद्र से लौटे अमरेश मिश्रा का रायपुर रेंज का महानिरीक्षक बनाया गया है। मौजूदा सरकार ने जिन अफसरों को बड़ी जिम्मेदारी दी है, वे पिछली सरकार में पूरी तरह साइडलाइन थे, जबकि यही अफसर 2018 से पहले मेन स्ट्रीम में थे। इसके साथ ही दागी अफसरों को फ्रंटलाइन से हटाकर बैकफुट पर कर दिया गया है। इनमें ऐसे अफसर शामिल हैं जो पिछली सरकार में अहम पदों पर थे, लेकिन विवाद में भी रहे। गृह विभाग के आदेश के मुताबिक महानिरीक्षक स्तर के 10 अधिकारियों का भी प्रभार बदला है। अमरेश मिश्रा जहां रायपुर के नए ढ्ढत्र बनाए गए हैं, वहीं, 2004 बैच के संजीव शुक्ला अब बिलासपुर आईजी होंगे। इससे पहले अजय कुमार यादव के पास ये जिम्मेदारी थी, उन्हें पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर अटैच किया गया है।

एक कमान के नीचे राज्य सशस्त्र बल
बड़े पैमाने पर आईपीएस अफसरों के तबादले के साथ ही बस्तर में नक्सल मोर्चे पर तैनात राज्य सशस्त्र बलों को एक कमान के नीचे लाकर डीआईजी पदस्थ किया गया है। अब तक सभी बटालियन आईजी बस्तर रेंज के अधीन रही हैं। बस्तर में इस समय एक दर्जन राज्य बल की बटालियन तैनात हैं।
एटीएस में एसपी की पोस्टिंग
रायपुर में एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड में एसपी की पोस्टिंग की गई है। रमन सरकार में बनी एटीएस का एक नोटिफाइड थाना भी है। इसकी कमान जांच में माहिर एसपी अजातशत्रु बहादुर सिंह को दी गई है। उन्होंने राजधानी में स्स्क्क रहते कई उलझे मामलों की जांच की है। बिलासपुर में पत्रकार हत्याकांड और साल 2016-17 के अश्लील सीडी कांड के अपराधियों को दिल्ली से पकड़ा था।
महादेव-कोयला में जिन अफसरों का नाम सभी लूप-लाइन में
ऐसे आईपीएस अफसर, जिनका नाम महादेव ऐप और कोयला घोटाले में सामने आया है। इसके अलावा जिन अफसरों ने कांग्रेस सरकार में नियमों के विरूद्ध बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर कार्रवाई की है। उनको मुख्यालय और जंगल क्षेत्र में पोस्टिंग दी गई है। इन अफसरों की कार्यप्रणाली की मॉनिटरिंग भी गृह विभाग की ओर से की जा रही है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, आने वाले दिनों में ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध शाखा) में इन अफसरों के खिलाफ यदि केस दर्ज होगा, तो इनकी परेशानी बढ़ सकती है।
डी. रविशंकर परिवहन में वापसी
कांग्रेस सरकार में सबसे पावरफुल अफसर रहे दीपांशु विजय काबरा को परिवहन विभाग से हटाकर एडीजी मुख्यालय बनाया गया है। वहीं पुलिस अधीक्षक जशपुर के रूप में सेवाएं दे रहे 2009 के आईपीएस डी. रविशंकर की परिवहन विभाग में वापसी हुई है। उन्हें अतिरिक्त परिवहन आयुक्त बनाया गया है।
53 दिन की जांच के बाद निकला आदेश
पुलिस सूत्रों के अनुसार, जिन अफसरों का रविवार रात को तबादला किया गया, उनकी कार्यप्रणाली की चार लेयर में जांच करवाई गई है। इसके लिए उनके राजनेता से करीबी, पूर्व सरकार में ड्यूटी, अभी की ड्यूटी के तरीकों की जांच की गई। करीब 53 दिन की जांच के बाद तबादला आदेश निकाला गया।
एएसपी व निरीक्षकों की लिस्ट का इंतजार
आईजी और एसपी रैंक के अधिकारियों की लिस्ट गृह विभाग ने जारी कर दी है। इस लिस्ट के जारी होने के बाद एएसपी रैंक- निरीक्षक रैंक के अधिकारियों की लिस्ट का इंतजार है। पुलिस सूत्रों के अनुसार एएसपी रैंक और निरीक्षक रैंक के अधिकारियों की लिस्ट भी जंबो आएगी। एएसपी की लिस्ट में 80 से ज्यादा अफसर और निरीक्षक रैंक की लिस्ट में 100 से ज्यादा अफसरों का नाम होगा। आईजी और एसपी रैंक के अधिकारियों की लिस्ट निकलने के बाद एएसपी-निरीक्षक रैंक के अधिकारियों ने अपना बैग पैक करना शुरू कर दिया है।

You Might Also Like

झोलाछाप डॉक्टर ने की पति-पत्नी की हत्या

होली में लडक़ों के बीच हुई मारपीट

छत्तीसगढ़ के प्रयाग आएंगे धीरेंद्र शास्त्री : पंडित प्रदीप मिश्रा

भारत-माला में भ्रष्टाचार : सीबीआई जांच की मांग पर हंगामा

मुख्यमंत्री साय ने गांधीनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल से की सौजन्य भेंट

Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Email
Previous Article लाल आतंक पर करारा प्रहार
Next Article छात्राओं को सीख देने कलेक्टर ने तालाब में कराया मॉकड्रिल

खबरें और भी है....

छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी एक्सपर्ट साइंटिफिक टीम
साईंटांगरटोली में ब्राउन सुगर तस्करी का हुआ भंडाफोड़
बेकाबू ट्रेलर ने बाइक चालक को कुचला
रेलवे फाटक तोडकऱ ट्रैक में फंसी कोयला लोड ट्रेलर
अब भूपदेवपुर से कोतरलिया तक चौथी लाइन में सरपट दौड़ेगी ट्रेने

Popular Posts

डेंगू से निपटने निगम और स्वास्थ्य की टीम फील्ड पर,पिछले 5 साल के मुकाबले इस साल केसेस कम, फिर भी सतर्कता जरूरी
जहां रकबे में हुई है वृद्धि पटवारियों से करवायें सत्यापन-कलेक्टर श्रीमती रानू साहू,मांग अनुसार बारदाना उपलब्ध कराने के निर्देश
छत्तीसगढ़ के लिए बनेगी एक्सपर्ट साइंटिफिक टीम
मेगा हेल्थ कैंप का मिला फायदा, गंभीर एनीमिया से पीड़ित निर्मला को तुरंत मिला इलाज
स्कूल व आंगनबाड़ी के बच्चों का शत-प्रतिशत जारी करें जाति प्रमाण पत्र,कलेक्टर श्रीमती रानू साहू ने बैठक लेकर राजस्व विभाग की कामकाज की समीक्षा

OWNER/PUBLISHER-NAVIN SHARMA

OFFICE ADDRESS
Navin Kadam Office Mini Stadium Complex Shop No.42 Chakradhar Nagar Raigarh Chhattisgarh
CALL INFORMATION
+91 8770613603
+919399276827
Navin_kadam@yahoo.com
©NavinKadam@2022 All Rights Reserved. WEBSITE DESIGN BY ASHWANI SAHU 9770597735
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?